Move to Jagran APP

आशनाई में युवक पर हमला, फायरिंग

संसू, अमावां (रायबरेली) : मिल एरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक युवक पर करीब दो दर्जन लोगो

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 11:09 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 11:09 PM (IST)
आशनाई में युवक पर हमला, फायरिंग
आशनाई में युवक पर हमला, फायरिंग

संसू, अमावां (रायबरेली) : मिल एरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक युवक पर करीब दो दर्जन लोगों ने हमला कर दिया। अवैध असलहों की बट से उसे जमकर पीटा। इसके बाद फाय¨रग भी की। गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे आशनाई का विवाद बताया जा रहा है।

loksabha election banner

थाना क्षेत्र के चकखापर गांव निवासी सुरेंद्र पांडेय ट्रक का चालक है। उसका आरोप है कि गुरुवार रात वह गांव के पास स्थित पुलिया पर दो अन्य लोगों के साथ बैठा था। इसी बीच मोटरसाइकिलों पर सवार करीब दो दर्जन लोग वहां पर आए। हमलावरों ने उस पर गोली भी चला दी। इस पर उसके साथ भाग निकले। वह भी जान बचाकर खेतों की तरफ भागा। मगर, दौड़ाकर हमलावरों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद अवैध असलहों की बट से उसे जमकर पीटा। इससे वह घायल हो गया। फाय¨रग की घटना से गांव में सनसनी फैल गई।

सूचना पर एएसपी शशिशेखर ¨सह, सीओ सिटी शेषमणि उपाध्याय समेत अन्य अफसर पहुंचे। अफसरों ने छानबीन की। वहीं, गंभीर रूप से घायल युवक को पहले सीएचसी फिर वहां से जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल से भी डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष जेपी यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में घटना के पीछे आशनाई का विवाद पता चला है। मामले में फुरसतगंज थाना क्षेत्र के जवाहर का पुरवा मजरे पीढ़ी निवासी अजय यादव और चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.