Move to Jagran APP

भाजपा की नीतियों से आधी आबादी पर कहर : शीला

जागरण, रायबरेली : सपा में महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद पहली बार जिला आगमन

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 08:12 AM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 08:12 AM (IST)
भाजपा की नीतियों से आधी आबादी पर कहर : शीला
भाजपा की नीतियों से आधी आबादी पर कहर : शीला

जागरण, रायबरेली : सपा में महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद पहली बार जिला आगमन पर शीला ¨सह का पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पहले चुरुआ मंदिर में माथा टेका फिर शहर के सुपर मार्केट स्थित सपा कार्यालय में बैठक की।

loksabha election banner

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से आधी आबादी पर कहर टूट पड़ा है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली मोदी सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। बेटी और बहुओं का शोषण हो रहा है। दुराचार की घटनाएं अब आम बात हो गई हैं। बढ़ती महंगाई में आम आदमी त्रस्त है तो महिलाएं अपनी आबरू बचाने के लिए घरों में कैद होकर रह गई हैं। उन्होंने कहा कि सपा की अखिलेश सरकार में जिस तरह विकास हुए, वह किसी से छिपे नहीं हैं। अब विकास की रफ्तार भी धीमी हो गई है। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष राम बहादुर यादव, जिला उपाध्यक्ष राम सेवक वर्मा, जिला महासचिव मो. इलियास समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.