गबन का आरोपित गिरफ्तार
रायबरेली : कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन गोदाम के लिए निर्गत धनराशि के गबन के आरोप में
रायबरेली : कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन गोदाम के लिए निर्गत धनराशि के गबन के आरोप में निलंबित कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया।
एसपी सुनील ¨सह ने किरन हाल में प्रेस वार्ता कर बताया कि लगभग तीन वर्ष पहले कलेक्ट्रेट परिसर में ईवीएम मशीनों को रखने के लिए गोदाम का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। इसकी पहली किश्त 58 लाख रुपये कार्यदायी संस्था को निर्गत कर दी गई। दूसरी किश्त 57,37,500 रुपये का गबन किया गया। सहायक निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने 12 मार्च 2018 को इस संबंध में विभागीय कर्मचारी वसी अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उक्त मामले की तफ्तीश में ये बात सामने आयी कि धन का गबन हुआ है। इसमें मुख्य भूमिका कैशियर वसी अहमद की रही। शहर पुलिस व सर्विलांस टीम ने उसे उसके घर शहर के स्वराज नगर से गिरफ्तार किया है। मेडिकल के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।