Move to Jagran APP

महिला ने दुराचार का लगाया आरोप

रायबरेली : थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने युवक पर दुराचार का आरोप लगाया है। उसने यह भी आरोप लगा

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Jun 2018 11:53 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jun 2018 11:53 PM (IST)
महिला ने दुराचार का लगाया आरोप
महिला ने दुराचार का लगाया आरोप

रायबरेली : थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने युवक पर दुराचार का आरोप लगाया है। उसने यह भी आरोप लगाया है कि दुराचार के दौरान शोर मचाने का प्रयास करने पर आरोपी ने तमंचा तानकर सोने की चेन भी छीन ली। खीरों पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

prime article banner

महिला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि उसका पति मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है। बेटा भी किसी शहर में प्राइवेट नौकरी करता है। बीती 15 अप्रैल की सुबह लगभग चार बजे वह अपने अन्य बच्चों को घर में छोड़कर गांव से बाहर खेतों में शौच के लिए गयी थी। इस दौरान गांव के युवक ने उसके साथ दुराचार किया तथा गले में पड़ी सोने की चेन छीन ली। थानाध्यक्ष शैलेंद्र ¨सह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्रार्थना पत्र के आधार पर आरोपी युवक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.