दारोगा पर घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप
संसू, हरचंदपुर (रायबरेली) : थाने में तैनात एक दारोगा पर क्षेत्र की एक किशोरी ने घर में घ्
संसू, हरचंदपुर (रायबरेली) : थाने में तैनात एक दारोगा पर क्षेत्र की एक किशोरी ने घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। एसआइ पर लगे संगीन आरोपों की जांच एएसपी ने सीओ महराजगंज को सौंपी है।
शुक्रवार को एसपी आफिस आई किशोरी ने बताया कि 12 सितंबर को दारोगा महेंद्र कुमार एक सिपाही के साथ उसके घर आए। उन्होंने पहले उसके पिता और मां के बारे में पूछा। ये बताने पर कि दोनों घर पर नहीं हैं, दारोगा गाड़ी से उतरा और घर के अंदर आकर कुर्सी पर बैठ गया। उसने मोबाइल से अश्लील फोटो दिखाने की कोशिश की। मना करने पर हाथ पकड़कर अपनी ओर घसीट लिया। किशोरी के चिल्लाने पर दारोगा वहां से चला गया। चूंकि, आरोपित हरचंदपुर थाने में ही तैनात है, इसलिए वह शिकायत लेकर सीधे एसपी आफिस आ गई। यहां उसने अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर ¨सह को पूरा मामला बताया। केस की गंभीरता को देखते हुए एएसपी ने तुरंत इसकी जांच सीओ गोपीनाथ सोनी को सौंप दी। सभी आरोप बेबुनियाद : दारोगा
दारोगा महेंद्र कुमार ने बताया कि किशोरी के पिता और उसी गांव की एक महिला के बीच घूरे की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। राजस्व टीम कई बार इसकी जांच कर चुकी है। इसके बावजूद किशोरी का पिता जबरन उस पर कब्जा करना चाहता है। इसके चलते उसके ऊपर झूठे आरोप लगाए गए हैं।
सीओ बोले,
मामला जमीनी विवाद का है। प्रथम ²ष्टया छेड़छाड़ का आरोप सही प्रतीत नहीं हो रहा है। जल्द ही मौके पर जाकर जांच की जाएगी और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
गोपीनाथ सोनी, सीओ महराजगंज घर में घुसकर छेड़छाड़
डीह : थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़ व एससी-एसटी में मामला दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि आरोपित युवक ने गुरुवार रात घर में घुसकर छेड़छाड़ की। थानाध्यक्ष लालचंद्र सरोज का कहना है पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।