Move to Jagran APP

हर ओर देश भक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा तो कहीं रैली

हर ओर देश भक्ति का जज्बा तिरंगा यात्रा तो कहीं रैली

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 12:49 AM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 12:49 AM (IST)
हर ओर देश भक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा तो कहीं रैली
हर ओर देश भक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा तो कहीं रैली

हर ओर देश भक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा तो कहीं रैली

loksabha election banner

जागरण टीम, रायबरेली : हर घर तिरंगा का उत्साह चरम पर है। शहर हो या फिर गांव की गलियां हर ओर देशभक्ति का जज्बा से सभी ओतप्रोत हैं। तिरंगा यात्रा तो कहीं पर रैली निकाल लोगों को जागरूक किया जा रहा है। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने दैनिक जागरण कार्यालय से घर-घर तिरंगा लगाने का शुभारंभ किया। ऊंचाहार विधायक डा. मनोज कुमार पांडेय ने दीनशाह गौरा, गदागंज में हर घर तिरंगा के लिए प्रेरित किया। परशदेपुर में सलोन विधायक अशोक कुमार की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव, ईओ डा. आशीष कुमार सिंह, प्रतिनिधि मुकेश श्रीवास्तव की अगुवाई में तिरंगा यात्रा प्रमुख बाजारों से गुजरी। प्रभुटाउन स्थित राइजिंग चाइल्ड स्कूल से प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव, प्रधानाचार्या सीमा श्रीवास्तव की अगुवाई तिरंगा रैली निकाल कर जनमानस को जागरूक किया गया। परशदेपुर के साकेतनगर चौराहे से तिरंगा यात्रा को भाजपा विधायक अशोक कुमार ने हरी झंडी दिखाई। सलोन में तिरंगा यात्रा में विधायक के साथ भारी भीड़ उमड़ी। हर हाथ में तिरंगा लिए भीड़ की शोभा देखते ही बन रही थी। समाजसेवी ओम प्रकाश मौर्य के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा टंटापुर, महाबीरन होते हुए साकेतनगर पर समाप्त हुई। नगर पंचायत नसीराबाद में चेयरमैन प्रतिनिधि मोहम्मद हारुन के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। डलमऊ नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ और अधिशासी अधिकारी आरती श्रीवास्तव के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज एनटीपीसी ऊंचाहार में प्रदेश निरीक्षक राजेंद्र बाबू, प्रधानाचार्य बालकृष्ण सिंह ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। रोहनिया सीएचसी अधीक्षक डा. एमके शर्मा की अगुवाई में कर्मचारियों को तिरंगा भेंट किया। ------------ यह देश है वीर जवानों का... आजादी के अमृत महोत्सव पर पंडित जालिपा प्रसाद विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा लेकर देश भक्ति से ओतप्रोत यह देश है वीर जवानों का, मेरा रंग दे बसंती चोला, सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा... पर खूब जयकारे लगे। रोखा ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान अब्दुल वहीद के नेतृत्व में बाइक से तिरंगा यात्रा निकाली। लालगंज की गलिया भारत माता की जयकारे से पूरे दिन गूंजती रही। सरस्वती शिशु मंदिर और बालिका विद्या मंदिर ने सामूहिक रूप से तिरंगा यात्रा निकाली। चंद्रशेखर मेमोरियल इंटर कालेज में छात्राओं ने तिरंगा साईकिल रैली, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले निकली यात्रा में उपजिलाधिकारी अजीत प्रताप सिंह, तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह ने उत्साहवर्धन किया। सरेनी के शहीद लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज प्रधानाचार्य राकेश दीक्षित व कोतवाल हरिकेश सिंह, एसएम सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रधानाचार्य मंजय सिंह, सैनी ग्राम प्रधान बच्चा सिंह के नेतृत्व में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। ----------- पूर्व मंत्री ने निकाली बाइक रैली गदागंज : पूर्व मंत्री व ऊंचाहार से सपा विधायक डा. मनोज कुमार पांडेय ने सरदारगंज मोड़ से गौरा, गदागंज होते हुए अलावलपुर तक बाइक से तिरंगा यात्रा निकाली। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे एकजुट रहें और राष्ट्र रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहें। अशोक मिश्र, निक्कू मिश्र, जगदेव यादव, सुरेंद्र यादव, बादल, करुणा कांत त्रिपाठी, आशीष तिवारी, पंकज सिंह सहित करीब एक सैकड़ा बाइकों से लोग रैली में शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.