नौंवी के छात्र को ट्रक ने रौंदा, बाल-बाल बची बहन
बछरावां : बछरावां थाने के ठीक सामने बुधवार सुबह साइकिल से जा रहे भाई-बहन ट्रक की चप
बछरावां : बछरावां थाने के ठीक सामने बुधवार सुबह साइकिल से जा रहे भाई-बहन ट्रक की चपेट में आ गए।
हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। जबकि उसकी बहन बाल-बाल बच गई। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी शत्रोहन का बेटा रोहित (12) और बेटी प्रियंका (14) बछरावां के श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में पढ़ते थे। रोहित नौंवी का छात्र था। जबकि प्रियंका दसवीं की छात्रा है। बुधवार को वह अपनी बहन प्रियंका के साथ साइकिल से स्कूल पढ़ने आया था। सुबह लगभग 11 बजे स्कूल से लौटते
समय कस्बे के मुख्य चौराहे के निकट तेज रफ्तार ट्रक की साइकिल में ठोकर लग गई। हादसे में साइकिल पर बैठा रोहित ट्रक के नीचे चला गया। गनीमत रही कि साइकिल चला रही प्रियंका बाल-बाल बच गई। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। घबराया ट्रक चालक थाने पहुंचा व पूरी घटना से थानाध्यक्ष
को अवगत कराया। प्रभारी निरीक्षक रवेंद्र ¨सह घटनास्थल की ओर दौड़े। उन्होंने बालक को निजी वाहन से
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। रोहित की मौत की खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-रोते मां रामरती बेसुध हो गई। पिता शत्रुघ्न को अभी भी विश्वास नहीं हो रहा कि उसका बेटा उसे छोड़ कर चला गया है।
इनसेट--
छुट्टी से पहले ही निकल लिए थे भाई-बहन
कस्बे में संचालित श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में सुबह 7.30 बजे से अपरान्ह 12.30 बजे तक कक्षाएं संचालित होती हैं। इसी विद्यालय में रोहित पढ़ता था। रोहित और प्रियंका 11 बजे ही कॉलेज से घर के लिए निकल गए। बच्चे स्कूल से जल्दी कैसे चले गए यह पूछने पर प्रधानाचार्य विनोद तिवारी ने बताया कि इसकी जांच की जाएगी। जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
अतिक्रमण बन
दुर्घटनाओं का सबब
कस्बे की सभी सड़कें अतिक्रमण के घेरे में हैं। कस्बे
के मुख्य चौराहे से लेकर चारों तरफ लगभग तीन-तीन सौ मीटर दूरी तक लोगों ने
अतिक्रमण फैला रखा है। फलों के ठेले आधी सड़क तक खड़े रहते हैं। टैक्सियां, प्राइवेट वाहनों की पार्किंग सड़कों पर ही की जाती है।
हाईवे से बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही से जाम की स्थिति भी बनी रहती है। इसके के कारण आएदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।