कार में मिले 55 हजार, किया जब्त
डीह (रायबरेली) थाना क्षेत्र के भरतगंज के पास फ्लाइंग स्क्वाड व पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिग के
By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Apr 2019 12:42 AM (IST)Updated: Fri, 12 Apr 2019 12:42 AM (IST)
डीह (रायबरेली): थाना क्षेत्र के भरतगंज के पास फ्लाइंग स्क्वाड व पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिग के दौरान एक कार से पचपन हजार रूपये बरामद किए। संबंधित द्वारा कोई कागजात नहीं दिखा पाने पर उक्त धनराशि को जब्त कर लिया गया। फ्लाइंग स्क्वाड टीम प्रभारी सिधुराज के नेतृत्व में भरतगंज के पास वाहनों की चेकिग की जा रही थी। तभी परशदेपुर की तरफ से आ रही कार की तलाशी ली गई। कार से 55 हजार रूपये बरामद किये। इस बारे में फ्लाइंग स्कवाड प्रभारी ने बताया कि चेकिग के दौरान कार सवार प्रदीप कुमार कोई कागजात नहीं दे पाये। इसलिए उक्त धनराशि की रसीद देकर जब्त कर लिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें