चले कुल्हाड़ी और लाठी डंडे, 18 घायल
अमावां (रायबरेली) : मिल एरिया थाना क्षेत्र के छरहरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने
अमावां (रायबरेली) : मिल एरिया थाना क्षेत्र के छरहरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर लाठी-डंडे चले। गुस्साए लोगों ने कुल्हाड़ी तक उठा ली। इस मारपीट में 18 लोग जख्मी हुए। जिनमें चार लोगों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव निवासी सुनील और सहदेव के परिवार के बीच जमीन का पुराना विवाद है। बताते हैं कि शुक्रवार को भी यह विवाद गर्माया था, मगर किसी तरह फिर मामला ठंडा पड़ गया। शनिवार को दोनों पक्ष एक बार फिर सामने आए। इसमें स्थिति बिगड़ गई। दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे और कुल्हाड़ियों से लोगों ने एक दूसरे पर हमला किया। इसमें एक पक्ष से सुनील यादव, राजेश यादव, आजाद यादव, अखिलेश पांडेय, आशीष, शिव प्रसाद, राजाराम, भानू यादव घायल हुए। वहीं दूसरी तरफ से सहदेव पासी, राजमती, कलमेश, ¨रचू, संतोष, धर्मदेव, परीदीन, रामचंदर, राम शरण, बाबादीन जख्मी हुए। राजाराम, भानू, राजमती और सहदेव की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया गया है। दोनों तरफ से तहरीर मिली है। केस दर्ज करके दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।