Move to Jagran APP

48 घंटे की मशक्कत के बाद 10 हमलावर गिरफ्तार

बछरावां (रायबरेली) टोल प्लाजा पर जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण और जानलेवा हमले की घटना

By JagranEdited By: Published: Thu, 16 May 2019 11:53 PM (IST)Updated: Thu, 16 May 2019 11:53 PM (IST)
48 घंटे की मशक्कत के बाद 10 हमलावर गिरफ्तार
48 घंटे की मशक्कत के बाद 10 हमलावर गिरफ्तार

बछरावां (रायबरेली): टोल प्लाजा पर जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण और जानलेवा हमले की घटना के 48 घंटे के बाद पुलिस हमलावरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। घटना में शामिल 10 लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। इनके पास से एक फॉ‌र्च्यूनर कार भी बरामद हुई है।

prime article banner

कोतवाल रवेंद्र सिंह के मुताबिक पकड़े गए आरोपित लखनऊ भागने की फिराक में थे। सूचना मिलने पर चुरुवा के पास से इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में अभी कई अन्य आरोपित फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी के रूप में देख रही है। क्योंकि इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन की खासी किरकिरी हुई थी। यही नहीं गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस काफी सतर्क दिखी। हरचंदपुर, शिवगढ़, लालगंज फोर्स के साथ डेढ़ सेक्शन पीएसी भी बुलाई गई थी। पुलिस बल के आने के बाद ही आरोपितों को थाने से बाहर निकाला गया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा में जेल ले जाया गया।

इनकी हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने जिन आरोपितों को गिरफ्तार किया है उनमें खीरों थाना क्षेत्र के जोगापुर निवासी भूपेंद्र सिंह, लालगंज कोतवाली क्षेत्र के कुम्हौरा के योगेश सिंह उर्फ छोटू, रणगांव के अन्नू सिंह उर्फ कृष्ण बहादुर सिंह, केशव सिंह उर्फ गुरिदे, दीपेमऊ के भूपेंद्र सिंह उर्फ रिशू सिंह, लालगंज कस्बे के महेश नगर के शैलेंद्र सोनी, हरचंदपुर थाना क्षेत्र के पूरे तेजू सिंह मजरे बरगदहा के शैलेंद्र सिंह, नसीराबाद थाना क्षेत्र के बभनपुर के बबलू सिंह उर्फ श्याम बहादुर सिंह, डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के आफताब नगर के निर्भय प्रताप सिंह और अमेठी जिले के छोटी केसरिया निवासी अरविद सिंह शामिल हैं।

ये है पूरा घटनाक्रम

जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव को लेकर 14 मई को जिला मुख्यालय में मतदान होना था। जिला पंचायत सदस्य इसमें शामिल होने जा रहे थे। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर स्थित लालपुर दखिना टोल प्लाजा के पास हमला कर सदस्यों को अगवा कर लिया गया था। हथियारों से लैस बदमाशों ने यहां जमकर दहशत फैलाई थी। इसी के बाद हरचंदपुर थाना क्षेत्र में सदर विधायक अदिति सिंह के काफिले पर भी हमला हुआ था। जिसमें वह और जिला पंचायत सदस्य राकेश अवस्थी घायल हो गए थे।

अज्ञात पकड़े, खोजे नहीं मिल रहे नामजद

बछरावां पुलिस ने जिस मुकदमे में 10 लोगों को गिरफ्तार किया, उसे जिला पंचायत सदस्य केशन लाल लोधी के बेटे महादेव लोधी ने दर्ज कराया था। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह और उनके भाई गणेश सिंह नामजद थे। जबकि अन्य कई अज्ञात थे। इनमें से अज्ञात हमलावरों की शिनाख्त कर इनकी गिरफ्तारी भी शुरू कर दी, जबकि नामजद आरोपित उसे खोजे नहीं मिल रहे हैं। यह बात लोगों को हजम नहीं हो रही है।

हरचंदपुर पुलिस के हाथ अभी खाली

इसी घटनाक्रम की एक एफआइआर जिला पंचायत सदस्य राकेश अवस्थी ने हरचंदपुर में दर्ज कराई थी। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह और उनके भाई गणेश सिंह के साथ एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह को भी नामजद किया गया था। इसके अलावा शहर की शहजादा कोठी निवासी अभिषेक सिंह, टेरा सिंह, बच्चा सिंह व सात अन्य अज्ञात शामिल थे। फिलहाल हरचंदपुर पुलिस अभी किसी आरोपित तक नहीं पहुंच सकी है।

एकत्र किए जा रहे साक्ष्य : एसपी

एमएलसी दिनेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह और उनके भाई गणेश सिंह की गिरफ्तारी न होने के बारे में पुलिस अधीक्षक सुनील सिंह से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पता लगाया जा रहा है कि घटना में इनकी भूमिका क्या रही। इसके बाद ही कोई कदम उठाया जाएगा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.