विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPPSC: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, इस विभाग में होगी बंपर भर्ती

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
Published: Wed, 08 Nov 2023 08:21 AM (IST)

UPPSC राज्य कृषि सेवा के 175 पदों पर भर्ती होगी। इन पदों का अधियाचन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ...और पढ़ें

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, इस विभाग में होगी बंपर भर्ती
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, इस विभाग में होगी बंपर भर्ती

राज्य ब्यूरो, प्रयागराज। राज्य कृषि सेवा के 175 पदों पर भर्ती होगी। इन पदों का अधियाचन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) को मिल चुका है। इस भर्ती परीक्षा के पाठ्यक्रम के संशोधन का काम चल रहा है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।

कृषि सेवा के पदों पर भर्ती पहले सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) के साथ होती थी। 2020 में इसे पीसीएस से अलग करते हुए पहली बार 564 पदों की भर्ती आई थी। तब 461 पद ही भरे जा सके थे। रिक्त पदों के सापेक्ष योग्य अभ्यर्थी न मिलने से 103 पद खाली रह गए थे। नए विज्ञापन में ये पद भी शामिल होंगे।

पाठ्यक्रम में किया जा रहा संशोधन

आयोग के अधिकारियों ने बताया कि कृषि सेवा के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी करने के लिए काम चल रहा है। इन पदों के लिए योग्यता अलग-अलग होती है। इसके पाठ्यक्रम में संशोधन किया जा रहा है। अगले कुछ महीने में इसका विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।

ऐसे ही सहायक अभियंता भर्ती के लिए भी काम चल रहा है। आयोग को इसका अधियाचन मिल चुका है। इस भर्ती की परीक्षा के पाठ्यक्रम में भी कुछ संशोधन होना है। उसके बाद विज्ञापन जारी किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: अलीगढ़ से लेकर देवबंद तक संदिग्ध आतंकियों की तलाश, एटीएस ने तेज की आइएस के नेटवर्क की छानबीन