यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UPPCL: यूपी के इस एरिया में 5 जून तक नहीं आएगी बिजली, सप्लाई मरम्मतीकरण का काम हो चुका है शुरू
चंपापुर फीडर की सप्लाई मरम्मतीकरण के कारण 24 मई से 5 जून तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, प्रतापपुर। चंपापुर फीडर की सप्लाई मरम्मतीकरण के कारण 24 मई से 5 जून तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। एसडीओ एके शुक्ला ने बताया है कि वारी चंपापुर फीडर पर 33 केवी लाइन का मरम्मतीकरण का कार्य होना है।
जिसमें जर्जर तार, पोल इंसुलेटर, क्रास आर्म बदलने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य हेतु वारी चंपापुर उपकेंद्र से आच्छादित होने वाली सभी ग्राम सभा में विद्युत आपूर्ति 24 मई से 5 जून तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
