विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP TGT Exam 2022 : प्रदेश के 36 जिलों के 614 केंद्रों पर होगी 3539 पदों के लिए टीजीटी भर्ती परीक्षा

By Awadhesh Pandey Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 12 May 2026 08:18 PM (IST)

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग 3 और 4 जून को 36 जिलों के 614 केंद्रों पर टीजीटी परीक्षा 2022 ...और पढ़ें

UP TGT Exam 2022 उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग परीक्षा की परीक्षा के लिए 614 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं।

UP TGT Exam 2022 उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग परीक्षा की परीक्षा के लिए 614 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं।

HighLights

  1. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग पहले जारी करेगा परीक्षा आयोजन का जिला

  2. आयोग केंद्रों का निर्धारण कर परीक्षा जनपद की सूचना वेबसाइट पर जारी करेगा

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UP TGT Exam 2022 अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों की वर्ष 2022 की प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग सभी 18 मंडल मुख्यालयों के जिलों सहित 36 जनपदों में कराएगा। परीक्षा तीन एवं चार जून को प्रस्तावित है। इसके लिए 614 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं।

करीब 8.68 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत

परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए करीब 8.68 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करने के बाद शिक्षा सेवा चयन आयोग परीक्षा जनपद की सूचना वेबसाइट पर जारी करेगा, जिससे अभ्यर्थी आने-जाने की व्यवस्था पहले सुनिश्चित कर सकेंगे।

चार बार तिथि स्थगित हुई थी 

इस भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने विज्ञापन संख्या-01/2022 के तहत ऑनलाइन आवेदन लिए थे। परीक्षा आयोजन के लिए चार बार तिथि घोषित की गई थी, लेकिन परीक्षा हर बार स्थगित कर दी गई। अब आयोग के नए अध्यक्ष डाॅ. प्रशांत कुमार ने परीक्षा आयोजन निर्धारित तिथियों में संपन्न कराने के लिए केंद्रों की सूची फाइनल कर दी है।

परीक्षा की निगरानी के लिए प्रेक्षक नियुक्त होंगे

UP TGT Exam 2022 उन्होंने बताया कि 15 विषयों की परीक्षा की निगरानी के लिए प्रेक्षक नियुक्त किए जाएंगे, जो परीक्षा से एक दिन पहले अपने-अपने तैनाती जनपद में पहुंच जाएंगे। इसके अलावा आयोग कार्यालय में स्थापित एआइ इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल रूम से हर केंद्र के प्रत्येक परीक्षार्थी पर सीधी नजर रखी जाएगी। अध्यक्ष ने बताया कि परीक्षा आयोजन की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परीक्षा जनपद की सूचना के उपरांत प्रवेश पत्र वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।