विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPTET 2026 : उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा का विज्ञापन UPESSC से जारी, 27 मार्च से ऑनलाइन आवेदन; जरूरी दिशा-निर्देश देखें यहां  

By Awadhesh Pandey Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 20 Mar 2026 06:32 PM (IST)Updated: Fri, 20 Mar 2026 08:12 PM (IST)

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) के लिए आवेदन 27 मार्च से शुरू होंगे, जिसकी अंतिम तिथि 26 अप्रैल ...और पढ़ें

यूपी टीईटी के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

यूपी टीईटी के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

HighLights

  1. 26 अप्रैल तक आनलाइन आवेदन लेगा उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग

  2. ओटीआर के माध्यम से कर सकेंगे आवेदन, दो से चार जुलाई तक परीक्षा

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 का विज्ञापन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने जारी कर दिया है। प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) एवं उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) की परीक्षा के लिए विस्तृत विज्ञापन एवं दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट upessc.up.gov.in पर देखा जा सकता है।

ऑनलाइन आवेदन के लिए ओटीआर अनिवार्य 

ऑनलाइन आवेदन के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) अनिवार्य किया गया है। 27 मार्च से आनलाइन पंजीकरण/आवेदन/शुल्क जमा किए जा सकेंगे, जबकि अंतिम तिथि 26 अप्रैल निर्धारित की गई है। दो, तीन एवं चार जुलाई को परीक्षा कराए जाने की तिथि पहले ही घोषित की जा चुकी है।

टीईटी पहली बार उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग कराएगा

यह परीक्षा उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग पहली बार कराएगा। आवेदन में सुविधा के लिए ओटीआर व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट पर जाकर आवश्यक जानकारी भरकर ओटीआर नंबर प्राप्त करना होगा।

समाधान शुल्क संग आवेदन में संशोधन 1 मई तक होगा 

आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह के अनुसार ओटीआर पूर्ण करने के बाद ही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने के बाद उसमें संशोधन एक मई तक किए जा सकेंगे, लेकिन इसके लिए इसी तिथि तक समाधान शुल्क जमा करना होगा। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आवेदन करने से पहले सभी दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर लें, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न होने पाए।

आवेदन शुल्क दोनों पेपर के लिए अलग-अलग

आवेदन के समय अभ्यर्थियों को यह स्पष्ट रूप से चुनना होगा कि वह पेपर-1 (प्राथमिक) या पेपर-2 (उच्च प्राथमिक) अथवा दोनों के लिए आवेदन किया है। आवेदन शुल्क दोनों पेपर के लिए अलग-अलग देना होगा। सामान्य/ईडब्यूएस/ओबीसी के लिए 1000 रुपया, एससी/एसटी के लिए 500 रुपया तथा दिव्यांगों के लिए 300 रुपया शुल्क निर्धारित किया गया है। यदि अभ्यर्थी दोनों पेपर चुनते हैं तो कुल शुल्क एक साथ जमा करना होगा। प्रत्येक पेपर के लिए अलग-अलग आवेदन संख्या उत्पन्न की जाएगी। वेबसाइट पर आवेदन करने का तरीका चरणवार समझाया गया है।

कार्यरत सरकारी शिक्षक भी कर सकेंगे आवेदन

शिक्षा सेवा चयन आयोग ने टीईटी के लिए जारी किए गए विज्ञापन में कार्यरत सरकारी शिक्षकों को भी आवेदन करने का अवसर दिया है। इसमें सरकारी शिक्षक होने पर विकल्प ‘हां’ चुनना होगा। यह चयन करने पर उन्हें अपने आवश्यक विवरण- शिक्षक का प्रकार, संगठन/विद्यालय का नाम, कार्यभार ग्रहण करने की तिथि, सेवानिवृत्ति तिथि तथा मानव संपदा कोड अनिवार्य रूप से भरने/अंकित करने होंगे।

यह भी पढ़ें- इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एनईपी के तहत आठ नए कौशल आधारित पाठ्यक्रमों को मिली मंजूरी, माइनर विषयों पर भी निर्णय

यह भी पढ़ें- हाई-स्पीड रेल से पहले पटरियों की जांच को 'सिंगल विंडो' व्यवस्था लागू, 200 किमी गति से दौड़ती ट्रेन यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ख्याल