विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Roadways Bus: बस से यात्रा करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी, इस रूट की बसों का किराया 10 प्रतिशत तक होगा कम

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
Published: Thu, 19 Oct 2023 09:13 AM (IST)

UP Roadways Buses संगम नगरी से लखनऊ के बीच चल रही राजधानी बस सेवा का किराया 10 प्रतिशत घटेगा। अब ...और पढ़ें

बस से यात्रा करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी, इस रूट की बसों का किराया 10 प्रतिशत तक होगा कम
बस से यात्रा करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी, इस रूट की बसों का किराया 10 प्रतिशत तक होगा कम

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। संगम नगरी से लखनऊ के बीच चल रही राजधानी बस सेवा का किराया 10 प्रतिशत घटेगा। अब साधारण बसों के किराये के बराबर ही राजधानी बसों का किराया होगा।

प्रयागराज के साथ प्रदेश में चल रही 168 राजधानी बसों का किराया भी इसी अनुरूप कम हो जाएगा। अभी प्रयागराज से चल रही राजधानी बस का किराया कुंडा के लिए 93, ऊंचाहार के लिए 139, रायबरेली के लिए 199 व लखनऊ के लिए 331 रुपये लग रहे हैं। अब यह किराया दस प्रतिशत कम हो जाएगा। इससे इन बसों पर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी।

इसके अलावा प्रयागराज में नई इलेक्ट्रिक बसों की अगली खेप को इसी वर्ष से भेजने का क्रम शुरु होगा।

संघ ने दिया था समान किराया देने का प्रस्ताव

उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रदेश मंत्री सत्य नारायण यादव ने बताया कि राजधानी बसों में अभी यात्री चढ़ते थे लेकिन जब उन्हें पता चलता था कि किराया अधिक देना होगा तो वह बस से उतर जाते थे। यह परेशानी देखते हुए संघ ने निगम मुख्यालय के समक्ष किराया समान करने का प्रस्ताव दिया था। जिसे स्वीकार्य कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: स्नातक में अब पढ़ने होंगे चार अनिवार्य विषय, अगले साल BHU में लागू हो सकता है नियम

इसके अलावा प्रयागराज में जो समूह क व ख श्रेणी के रिक्त पद हैं उन्हें भी भरा जाएगा। संविदा व आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की भांति पारिवारिक यात्रा पास मिलेगा। साथ ही जो चालक बिना किसी दुर्घटना के बसों का संचालन कर रहे हैं उन्हें प्रति माह दुर्घटना शून्य भत्ता देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।