विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

I.N.D.I.A vs NDA यूपी कांग्रेस अध्‍यक्ष अजय राय बोले- अक्टूबर में बनेगी नई टीम, सत्ता से बेदखल होंगे मोदी-योगी

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
Published: Sat, 23 Sep 2023 08:59 AM (IST)

I.N.D.I.A vs NDA उत्‍तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटों पर जीत दर्ज करने के ल‍िए कांग्रेस की नई प्रदेश ...और पढ़ें

I.N.D.I.A vs NDA: कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय राय का बड़ा बयान
I.N.D.I.A vs NDA: कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय राय का बड़ा बयान

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पूरी दमदारी से चुनाव लड़ेगी। संगठनात्मक स्तर पर प्रदेश की 80 सीटों पर तैयारी चल रही है। आलाकमान जितनी सीटों पर कहेगा उतने में प्रत्याशी उतारे जाएंगे। यह कहना है कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का। वे अपने भाई अवधेश राय हत्याकांड के मामले में शुक्रवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर दो में पेश होने के लिए प्रयागराज आए थे।

अजय राय भाई अवधेश राय हत्याकांड में मुकदमा वादी हैं। इसमें मुख्तार अंसारी को उम्रकैद की सजा हो चुकी है। एक अन्य आरोपी का ट्रायल कोर्ट ने प्रयागराज स्थानांतरित किया है। कोर्ट में पेशी के बाद अजय राय ने पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस की प्रदेश व जिला स्तरीय टीम अक्टूबर में बन जाएगी।

बताया कि प्रदेश व जिला टीम में वरिष्ठ के साथ युवाओं का समन्वय किया जाएगा। जो वर्षों से उपेक्षित महसूस कर रहे हैं उन्हें महत्वपूर्ण पद दिया जाएगा। केंद्र सरकार पर निसाना साधते हुए कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर झुनझुना दिया जा रहा है। केंद्र सरकार को आरक्षण तुरंत लागू करना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। कहाकि भाजपा और आइएनडीआइए गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है।

मोदी और योगी को सत्ता से बेदखल करने के लिए जनता ने संघर्ष शुरू कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष का शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्र अंशुमन, गंगापार अध्यक्ष सुरेश यादव व यमुनापार अध्यक्ष अरुण तिवारी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। स्वागत में वरिष्ठ नेता रघुनाथ द्विवेदी, राघवेंद्र सिंह, मुकुंद तिवारी, विवेकानंद पाठक, हसीब अहमद, फुजैल हाशमी, किशोर वार्ष्णेय, मनोज पासी आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: UP: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले देश का माहौल राममय बनाएगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, आज से मोहन भागवत करेंगे बैठक

यह भी पढ़ें: 'Women Reservation Bill में SC-ST महिलाओं को अलग से मिले आरक्षण, BSP सुप्रीमो मायावती ने रखी बड़ी डिमांड