विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नीट की पुन: परीक्षा के UP कोआर्डिनेटर बनाए गए यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह, एनटीए से कोआर्डिनेट करेंगे

By Awadhesh Pandey Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 20 Jun 2026 05:10 PM (GMT+05:30)

नीट-यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून को होगी, जिसके लिए यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह को उत्तर प्रदेश ...और पढ़ें

यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह।

 यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह।

HighLights

  1. इन्हें पिछले वर्ष की नीट-यूजी परीक्षा में भी यूपी का कोआर्डिनेटर बनाया गया था

  2. लखनऊ में आयोजित आवश्यक बैठक में भगवती सिंह भी सम्मिलित हो रहे हैं

राब्यू, जागरण, प्रयागराज। पेपर लीक विवाद के बाद नीट-यूजी 2026 परीक्षा दोबारा 21 जून को होगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के सचिव भगवती सिंह को उत्तर प्रदेश का कोआर्डिनेटर बनाया गया है।

भगवती सिंह प्रदेश के लिए लखनऊ में बनाए गए कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से आईजी कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश, भारत सरकार की ओर से यूपी के प्रतिनिधि, डिप्टी सेक्रेटरी के साथ उपस्थित रहकर परीक्षा केंद्रों के संबंध में किसी तरह की समस्या समाधान के लिए आवश्यकतानुरूप एनटीए से कोआर्डिनेट करेंगे।

इस संबंध में शनिवार को लखनऊ में आवश्यक बैठक में नीट परीक्षा के यूपी कोआर्डिनेटर बनाए गए भगवती सिंह भी सम्मिलित हो रहे हैं। इन्हें पिछले वर्ष की नीट-यूजी परीक्षा में भी यूपी का कोआर्डिनेटर बनाया गया था।

यह भी पढ़ें- सीट बचाने के लिए टीजीटी-पीजीटी भर्ती में एनओसी अनिवार्य हो, मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अभ्यर्थियों ने की मांग

यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड : कक्षा नौ से 12 तक में पांच अगस्त तक होंगे प्रवेश, बोर्ड परीक्षा के लिए शुल्क भी निर्धारित