Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • uttar-pradesh
  • prayagraj
LIVE BLOG

UP Board Result 2026 Highlights: यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में बेटियां टॉपर

Live UP Board 10th 12th Result 2026: यूपी बोर्ड 2026 का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। यूपी बोर्ड की वर्ष 2026 के परीक्षा परिणाम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में सीतापुर टॉप पर है। 

By Sakshi Gupta Thu, 23 Apr 2026 09:38 PM (IST)
Live UP Board 10th 12th Result 2026 Updates |

Live UP Board 10th 12th Result 2026 Updates |

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/प्रयागराज। UPMSP Result 2026 | UP Board 10th 12th Result Out 2026 | यूपी बोर्ड (UPMSP) 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज शाम 4 बजे जारी हो गया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आधिकारिक वेबसाइटों upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर परिणाम घोषित कर दिया।

यूपी बोर्ड की वर्ष 2026 के परीक्षा परिणाम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में सीतापुर टॉप पर है। हाईस्कूल में बाराबंकी की एक छात्रा ने समान अंक हासिल कर प्रदेश में सीतापुर के साथ संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया है। हाईस्कूल में बाबूराम सावित्री देवी इंटर कालेज शेखपुर बिलौली बाजार पहला सीतापुर की कशिश वर्मा और द माडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज जैदपुर बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने संयुक्त रूप से 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में टाप किया है।

दूसरे स्थान पर 97.50 प्रतिशत अंक के साथ बाराबंकी के द माडर्न एकेडमी इंटर कालेज की ही छात्रा अदिति है। तीसरा स्थान 97.33 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से बाबूराम सावित्री देवी इंटर कालेज शेखपुर बिलौली बाजार पहला सीतापुर की अर्पिता, लार्ड कृष्णा पब्लिक हाईस्कूल उल्दन झांसी के ऋषभ साहू और द माडर्न एकेडमी इंटर कालेज जैदपुर बाराबंकी की परी वर्मा ने हासिल किया है।

इसके अलावा इंटरमीडिएट में बाबूराम सावित्री देवी इंटर कालेज शेखपुर बिलौली बाजार पहला सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में टाप किया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सभापति/माध्यमिक शिक्षा निदेशक डा. महेंद्र देव ने यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के साथ गुरुवार को यूपी बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षाफल घोषित किया।

इंटरमीडिएट में दूसरा स्थान संयुक्त रूप से 97.20 प्रतिशत अंकों के साथ सर्वोदय जनकल्याण इंटर कालेज खेड़ा बरेली की नंदिनी गुप्ता तथा महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कालेज बाराबंकी की श्रिया वर्मा ने हासिल किया है। तीसरे स्थान पर सर्वोदय जनता कल्याण इंटर कालेज खेड़ा बरेली की सुरभि यादव एवं महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज बाराबंकी की पूजा पाल हैं, जिन्हें संयुक्त रूप से 97 प्रतिशत अंक मिले हैं।

परीक्षाफल के साथ जारी की गई प्रदेश स्तरीय टाप-10 मेरिट सूची में हाईस्कूल में 117 छात्र-छात्राएं हैं, जबकि इंटरमीडिएट की सूची में 23 छात्र-छात्राओं के नाम हैं। हाईस्कूल में कुल 90.42 व इंटरमीडिएट में 80.38 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। हाईस्कूल में बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.30 तथा बालिकाओं का 93.76 प्रतिशत है। इसी तरह इंटरमीडिएट में बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 75.04 तथा बालिकाओं का 86.32 है।

23 Apr 20268:44:44 PM

कोई IAS-IPS तो कोई बनना चाहता है डॉक्‍टर

कोई IAS-IPS तो कोई बनना चाहता है डॉक्‍टर, ये हैं श्रावस्‍ती के टॉपर्स

https://www.jagran.com/uttar-pradesh/shravasti-shravasti-up-board-2026-toppers-ias-ips-dreams-high-scores-40216661.html

23 Apr 20268:16:27 PM

इंटरमीडिएट टॉप-3 में बेटियों का एकछत्र राज, हाईस्कूल में भी श्रेष्ठ


यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के परीक्षाफल में बेटियों ने बेटों को मेरिट क्रम में हर पायदान पर पीछे छोड़ दिया है। ओवर ऑल उत्तीर्ण प्रतिशत में जहां बालिकाएं आगे हैं, वहीं प्रदेश स्तर पर व्यक्तिगत प्रदर्शन में भी वह बेटों से आगे हैं।

इंटरमीडिएट की प्रदेश स्तर की टाप-10 सूची में पहले तीन स्थान पर शामिल पांच नामों में सभी बेटियां हैं। किसी बालक को स्थान नहीं मिला है।

23 Apr 20268:00:48 PM

सुलतानपुर में हाईस्कूल के तीन मेधावी


यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम गुरुवार को घोषित होने के बाद जिले भर में जश्न का माहौल है। हाईस्कूल में प्रदेश की मेरिट लिस्ट में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड कादीपुर के आदित्य भूषण पांडेय ने 96.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छठा स्थान प्राप्त किया।

23 Apr 20267:40:45 PM

कुशीनगर की रोशनी गुप्ता ने 10वीं में किया कमाल

यूपी बोर्ड के 10वीं कक्षा परीक्षा परिणाम में कुशीनगर के अति पिछड़ा क्षेत्र बैकुंठपुर कोठी की छात्रा रोशनी गुप्ता ने 600 में 581 अंक प्राप्त कर प्रदेश में छठवां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

23 Apr 20267:35:02 PM

आपके जिले का टॉपर कौन? सभी 75 जिलों के 10वीं के मेधावियों की लिस्ट


यूपी बोर्ड रिजल्ट: आपके जिले का टॉपर कौन? सभी 75 जिलों के 10वीं के मेधावियों की लिस्ट, नंबर और परसेंटेज

https://www.jagran.com/uttar-pradesh/prayagraj-up-board-10th-result-2026-district-toppers-key-stats-40216373.html

23 Apr 20267:10:02 PM

आपके जिले का 12वीं का टॉपर कौन? चेक करें नंबर और परसेंटेज



यूपी बोर्ड: आपके जिले का 12वीं का टॉपर कौन? 75 जिलों के मेधावियों की लिस्ट, चेक करें नंबर और परसेंटेज

https://www.jagran.com/uttar-pradesh/prayagraj-up-board-12th-result-2026-state-district-toppers-list-out-40216516.html

23 Apr 20267:00:38 PM

देवरिया में छात्राओं का दबदबा, सलोनी प्रजापति बनीं जिला टॉपर

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में देवरिया जनपद की मेधावी छात्राओं ने बाजी मार ली है। जिले की टॉप टेन सूची में सलोनी प्रजापति ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है। सलोनी देवेंद्र इंटर कालेज, वृक्षपट्टी पथरदेवा की छात्रा हैं।

23 Apr 20266:55:34 PM

हमीरपुर में राजमिस्त्री के बेटे ने हाईस्कूल में किया जिला टॉप

मेहनत और लगन के दम पर राजमिस्त्री के बेटे व केपी इंटर कॉलेज सुमेरपुर के छात्र दुर्गेश प्रजापति ने यूपी बोर्ड 2026 की हाईस्कूल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 94.83 प्रतिशत अंक हासिल कर हमीरपुर जिले में टॉप किया है

23 Apr 20266:06:29 PM

UP Board Result: फिरोजाबाद में कौन रहा टॉपर?

फिरोजाबाद में हाईस्कूल में भूदेवी इंटर कॉलेज नगला पिपरानी की कीर्ति ने 94.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं पुरातन सरस्वती विद्या मंदिर शिकोहाबाद के अनमोल, दीपक एवं विशाल ने 94.17 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान पाया है। इंटर में एमडी जैन इंटर कॉलेज सिरसागंज की गुनगुन जैन ने 91.40 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टाप किया है। 

23 Apr 20265:58:25 PM

रायबरेली में बेटियों का रहा दबदबा

UP Board Result: रायबरेली में इंटरमीडिएट में नंदनी गुप्ता और हाईस्कूल में तनु जायसवाल ने जिले में टॉप किया है। नंदनी गुप्‍ता ने 500 में से 469 नंबर हास‍िल कर 93.80% अंक प्राप्‍त क‍िए हैं। वहीं, तनु जायसवाल ने 96.83 % अंक हास‍िल कि‍ए हैं।

 
 
23 Apr 20265:56:25 PM

बाराबंकी की बेटियाें ने छू लिया आसमान, टॉप टेन में 14 मेधावी

UP Board Result: यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के घोषित परिणामों में बाराबंकी जिले के 14 मेधावियों ने प्रदेश की वरीयता सूची में अपना स्थान बनाया है। हाईस्कूल की छात्रा अशिंका वर्मा को 97.83 प्रतिशत मिले। 

23 Apr 20265:55:13 PM

UP Board Result: संगमनगरी के सात मेधावियों ने लहराचा परचम

प्रयागराज से सात मेधावी प्रदेश स्तर पर हाईस्कूल की मेरिट लिस्ट में शामिल हैं। सेंट एंथोनी गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा अविका शर्मा ने 97.16 प्रतिशत अंक लेकर यूपी बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल में प्रदेश स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त किया है।

23 Apr 20265:53:35 PM

UPMSP Result 2026: फर्रुखाबाद की बेटियों ने लहराया परचम

हाईस्कूल यूपी टॉप-टेन में फर्रुखाबाद की दो बेटियों ने जगह बनाई है। छात्रा अंशिका यादव ने 97.17 प्रतिशत अंक लाकर यूपी टॉप-टेन में चौथा स्थान हासिल किया और जिले में टॉप किया है। छात्रा रिद्दिमा वर्मा 96.67 प्रतिशत अंक लाकर यूपी में सातवें और जिले में दूसरे स्थान पर रही हैं। 12वीं में छात्रा नैंसी राठौर ने 92.20 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉप किया है।

23 Apr 20265:51:36 PM

UPMSP 10th Result: हमीरपुर हाईस्कूल टॉप-10 लिस्ट

1. दुर्गेश कुमार प्रजापति 94.83 कामता प्रसाद इंटर कॉलेज सुमेरपुर
2. शुभ सोनी 94.83 डीएसआर गुरुकुलम ऐकेडमी, यूएमवी, उमरिया
3. हिमांशी नामदेव 94.50 एसबीएसएल सरस्वती बीवी मंदिर इंटर कॉलेज राठ
4. दीपिका 94.33 प्रभा शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज अमगांव
5. प्रियांसी 94.17 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हमीरपुर
6. भावेश गुप्ता 94.17 आरए बाई गर्ल्स इंटर कॉलेज मुस्करा
7. योगेश राजपूत 94.00 पंडित बद्री प्रसाद चंसौरिया हाईस्कूल बालिका विद्यालय गोहानी
8. मोहम्मद फैसल 93.83 वीएमएचएस रहमानिया इंटर कॉलेज मौदहा
9. बेबी 93.50 श्री जीवीएम गर्ल्स इंटर कॉलेज सुमेरपुर
10. आकृति सोनी 93.50 एसबीएसएन सरस्वती बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज राठ
11. अक्षत तिवारी 93.50 कामता प्रसाद इंटर कॉलेज सुमेरपुर
12. रोहित कुमार 93.17 श्री गोविंद वी इंटर कॉलेज गहरौली
13. प्रीती 93.17 एससीपीएस इंटर कॉलेज छिबौली
14. नमन सिंह 93.00 चित्रगुप्त इंटर कॉलेज राठ
15. कंचन द्विवेदी 92.83 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हमीरपुर

23 Apr 20265:50:02 PM

UPMSP 12th Result: हमीरपुर के 12वीं के टॉप-10 की लिस्ट

1. नमन 94.20 चित्रगुप्त इंटर कॉलेज राठ
2. आकाश 93.40 चित्रगुप्त इंटर कॉलेज राठ
3. उज्ज्वल गुप्ता 93.00 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हमीरपुर
4. तनिश राठौर 92.60 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हमीरपुर
5. अखंड प्रताप सिंह 92.20 मधू महाराज इंटरमीडिएट कॉलेज सुमेरपुर
6. ओम कुशवाहा 92.00 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हमीरपुर
7. हिमांशु 91.40 चित्रगुप्त इंटर कॉलेज राठ
8. अनामिका 91.20 पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज टेढ़ा
9. सुमित कुमार 91.00 सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज राठ
10. क्रिस 91.00 चित्रगुप्त इंटर कॉलेज राठ
11. प्रभात गुप्ता 90.60 श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हमीरपुर
12. प्रिंस नामदेव 90.60 आरए बाई गर्ल्स इंटर कॉलेज मुस्करा

23 Apr 20265:48:48 PM

UP Board Result: अलीगढ़ के जिला टॉपर

अलीगढ़ में हाईस्कूल में आयुष वार्ष्णेय और इंटरमीडिएट में गगन शर्मा ने जिला टॉप किया है, जिसमें हाईस्कूल का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.37% और इंटरमीडिएट का 75.81% रहा।

 
 
23 Apr 20265:48:11 PM

UP Board Result : फर्रुखाबाद में हाईस्कूल के टॉप-10 मेधावी

1- अंशिका यादव - 97.17 - एसके इंटर कॉलेज मंझना।
2- रिद्धिमा वर्मा - 96.67 - स्वराजवीर इंटर कॉलेज कमालगंज।
3- नैंसी सिंह - 95.00 - एसडी इंटर कॉलेज पाहला राजेपुर।
4- वंशिका वर्मा - 94.50 - स्वराजवीर इंटर कॉलेज कमालगंज।
- नेहा - 94.50 - एसडी इंटर कॉलेज पाहला राजेपुर।
5- अंशिका वर्मा - 94.33 - राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजेपुर।
6- मानवी यादव - 93.67 - एसवीएमआइसी फतेहगढ़।
- प्रज्ञा - 93.67 - स्वराजवीर इंटर कॉलेज कमालगंज।
- गौरी दुबे - 93.67 - आदर्श रामस्वरूप इंटर कॉलेज राजपूत नगर जहानगंज।
7- अहम राजपूत - 93.50 - स्वराजवीर इंटर कॉलेज कमालगंज।
- एकता - 93.50 - एसडी इंटर कॉलेज पाहला राजेपुर।
8- स्नेहा - 93.33 - आदर्श रामस्वरूप इंटर कॉलेज राजपूत नगर जहानगंज।
9- अंशिका - 93.17 - सीपी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज कायमगंज।
10- अक्षय - 93.00 - आदर्श रामस्वरूप इंटर कॉलेज राजपूत नगर जहानगंज।

23 Apr 20265:46:00 PM

UP Board Result: 12वीं में अनिल, 10वीं में नैंसी ने मारी बाजी

यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में अनिल कुमार ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में सर्वोच्च अंक हासिल किया है। अनिल ने प्रदेश की सूची में भी आठवां स्थान हासिल किया है। हाईस्कूल में नैंसी ने 95.83 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में पहला स्थान हासिल किया है। 

23 Apr 20265:43:39 PM

UPMSP Result: प्रदेश में छाया मुजफ्फरनगर का वंश

यूपी बोर्ड हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में मुजफ्फरनगर के कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म इंटर कॉलेज के छात्र वंश सैनी ने जिले का नाम रोशन किया है। कुल 600 में से 581 अंकों के साथ वंश सैनी प्रदेश की टॉप-10 सूची में छठे नंबर पर हैं। वंश को गणित विषय में 100 अंक मिले हैं।

23 Apr 20265:42:14 PM

UP Board Result 2026: आजमगढ़ में किसने मचाया गदर?

यूपी बोर्ड रिजल्ट में आजमगढ़ जिले के टॉप-10 में दो विद्यार्थी शामिल हैं। इसमें हाईस्कूल में विवेक कुमार यादव को 96.50 प्रतिशत एवं अनु यादव शामिल हैं। यह दोनों यूपी में टॉप टेन की सूची में शामिल हैं।

23 Apr 20265:39:46 PM

UP Board 12th Result 2026: गोरखपुर में किसने किया टॉप?

आस्था बनीं गोरखपुर की इंटर टॉपर। आस्था ने 92.80% अंकों के साथ जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। 

23 Apr 20265:38:02 PM

UP Board Result 2026: मेरठ मे किसने किया टॉप?

मेरठ में दसवीं में अदीबा और इंटर में वंशिका ने जिला टॉप किया है।

23 Apr 20265:34:56 PM

UP Board 10th Result 2026: महराजगंज में विजय लक्ष्मी ने लहराया परचम

महराजगंज की विजय लक्ष्मी ने जिले का नाम रोशन किया है। विजय लक्ष्मी ने हाईस्कूल में 96% मार्क्स पाकर जिले में टॉप किया है। उनके घर पर जश्न मनाया जा रहा है।

23 Apr 20265:33:30 PM

UP Board 12th Result LIVE: औरैया में इंटर की टॉप-10 की लिस्ट

1- अनुष्का 91.60 श्री राधा कृष्ण इंटर कॉलेज फफूंद
2- राज दुबे 91 जनक दुलारी बालिका इंटर कॉलेज 
3- शिवन्या 90.40 एसपी शिवानंद इंटर कॉलेज दिबियापुर
4- दिशा चतुर्वेदी 90.20 एसवीएम इंटर कॉलेज दिबियापुर
5- प्रतिभा 90 श्री विश्राम सिंह इंटर कॉलेज मुर्चा
6- अनुष्का 89.80 एसवीएम इंटर कॉलेज दिबियापुर
7- काजल 89.20 श्री सीएलआइसी रतनपुर समायन
8- अग्रिमा 89 एसवीएम इंटर कॉलेज दिबियापुर
9- नंदनी 88.60 श्री केवीपी इंटर कॉलेज दिलीपपुर
10- स्नेहा त्रिवेदी 88.40 एमएस इंटर कॉलेज उमरैन

23 Apr 20265:32:22 PM

UPMSP Result LIVE: बस्ती की 12वीं में किसने किया टॉप?

दिव्यांशी श्रीवास्तव बनीं बस्ती की इंटरमीडिएट टॉपर, 93.20% अंकों के साथ किया टॉप।

 

23 Apr 20265:30:17 PM

UP Board Result LIVE: मिर्जापुर की अंशी ने लहराया परचम

मिर्जापुर में हाईस्कूल की प्रदेश की टॉप टेन सूची में मीरजापुर की अंशी सिंह को मिला 10वां स्थान।

23 Apr 20265:28:20 PM

UP Board Result: सोनभद्र में इन बच्चों ने हाईस्कूल में किया टॉप

छात्र का नाम- कु. धु- 95.17 प्रतिशत, अनुप्रिया कुशवाहा- 94.67प्रतिशत, खुशी - 94.33 प्रतिशत।

23 Apr 20265:26:31 PM

UP Board Result: मथुरा में इन मेधावियों ने लहराया परचम

मथुरा में हाईस्कूल में श्रीमती शांति देवी हायर सेकेंडरी स्कूल जुगसना बलदेव की तनु अग्रवाल ने बाजी मारी। इनको 95 प्रतिशत अंक मिले। इंटरमीडिएट में नीरज एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोसीकलां और श्री भगवान इंटर कालेज नीमगांव गोवर्धन के अरबीन खान ने 90.60 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से जिला टॉप किया है।

23 Apr 20265:06:49 PM

UPMSP 10th Result 2026 LIVE: गाजीपुर के इन छात्रों ने बिखेरा जलवा

आदर्श इंटर कॉलेज महुआबाग के छात्र राजवीर तिवारी ने हाईस्कूल में 96.73 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की टॉप-10 सूची में छठा स्थान हासिल किया। वहीं, ओम एचओआईसी परमेठ की छात्रा अनामिका ने 96.17 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया।

23 Apr 20265:04:24 PM

UPMSP Result 2026 LIVE: यूपी बाेर्ड की टॉप-10 में सीतापुर के 18 मेधावी

प्रदेश में टॉप करने वाली दोनों छात्राएं महमूदाबाद तहसील के बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज के बिलौली बाजार की हैं। इसके अलावा हाईस्कूल में 14 व बारहवीं में चार मेधावियों ने प्रदेश की टॉप-10 सूची में जगह बनाई है।

23 Apr 20265:02:56 PM

UP Board Result LIVE: बरेली की बेटियों ने लहराया परचम

बरेली में इंटरमीडिएट परीक्षा के घोषित परिणामों में नंदिनी गुप्ता और सुरभि यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।

23 Apr 20265:01:20 PM

UP Board Result: टॉप-10 में मुरादाबाद के तीन व अमरोहा का एक मेधावी

यूपी बोर्ड 2026 परीक्षा में मुरादाबाद के तीन और अमरोहा के एक मेधावी छात्र ने प्रदेश के टॉप-10 में स्थान हासिल कियाा है।

23 Apr 20265:00:01 PM

UP Board Result LIVE: चित्रकूट में इन विद्यार्थियों ने किया टॉप

चित्रकूट में मानसी ने 10वीं और 12वीं में वप्पारावल और आकाश ने टॉप किया है। 

23 Apr 20264:57:26 PM

UPMSP Result LIVE: बस्ती की 'साक्षी' बनीं जिला टॉपर

बस्ती की छात्रा साक्षी चौधरी ने हाईस्कूल परीक्षा में 96.50% अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है, जो अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनी है।

23 Apr 20264:55:32 PM

CM Yogi ने सफल छात्रों को दी शुभकामनाएं

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित हो गए हैं, जिसमें सीतापुर की कशिश वर्मा ने हाईस्कूल में टॉप किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी।

23 Apr 20264:53:25 PM

UPMSP Result 2026: इस बार 80.83% बच्चे हुए पास

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में इस बार 80.83% छात्र पास हुए।

23 Apr 20264:47:21 PM

बलिया में इन छात्राओं ने किया टॉप

UP Board Result 2026 LIVE: बलिया में 10वीं में चांदनी चौहान और 12वीं में पल्लवी गुप्ता ने जिला टॉप किया है।

23 Apr 20264:45:17 PM

बिजौनर में 10वीं में सृष्टि और 12वीं में अक्षित टॉपर

UP Board Result 2026: बिजनौर में हाईस्कूल में सृष्टि और इंटर में अक्षित जिला टॉपर बने हैं। 

23 Apr 20264:36:29 PM

UPMSP 10th Result LIVE: ऋषभ साहू प्रदेश में तीसरे स्थान पर

झांसी के रहने वाले ऋषभ साहू ने 97.33 प्रतिशत अंक पाकर जिले में टॉप किया। ऋषभ ने प्रदेश में 10वीं में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

23 Apr 20264:33:47 PM

UP Board Result LIVE: चंदौली में 10वीं में आनंद यादव टॉपर

यूपी बोर्ड 10वीं में चंदौली से आनंद यादव ने जिला टॉप किया है। उनके घर खुशी का माहौल है। घरवाले जश्न मना रहे हैं।

23 Apr 20264:25:42 PM

UP 12th Result 2026 LIVE: इंटर में शिखा वर्मा ने किया टॉपर

नाम: SHIKHA VERMA

प्रतिशत: 97.60%

रोल नंबर: 2265838815

विद्यालय: BABURAM SAVITRI DEVI IC SHEKHPUR BILAULI BAJAR PAHALA SITAPUR

23 Apr 20264:21:34 PM

UP Board Result LIVE: 10वीं में टॉपर पर दो लड़कियां

10वीं में कशिश वर्मा ने टॉप किया है। प्रथम नंबर पर अंशिका वर्मा भी हैं। द्वितीय नंबर पर अदिति, तृतीय नंबर पर अर्पिता, ऋषभ साहू और परी वर्मा हैं।

23 Apr 20264:27:55 PM

UPMSP Result LIVE: 12वीं में शिखा वर्मा टॉपर

यूपी बोर्ड 12वीं में सीतापुर की शिखा वर्मा ने टॉप किया है। दूसरे नंबर पर नंदिनी गुप्ता औऱ श्रिया वर्मा हैं।

23 Apr 20264:08:40 PM

UP Board Result LIVE: इस बार 80.38 प्रतिशत स्टूडेंट पास

यूपी बोर्ड 2026 में 80.38 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए हैं। 

 

23 Apr 20264:06:45 PM

UP Board Result 2026: 10वीं में कशिश वर्मा ने किया टॉप

यूपी बोर्ड 10वीं में 97.83 प्रतिशत अंक पाकर कशिश वर्मा ने टॉप किया है। कशिश वर्मा सीतापुर की रहने वाली हैं।

23 Apr 20264:00:37 PM

यूपी बोर्ड 2026 का रिजल्ट जारी

UP Board Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है। शाम चार बजे बोर्ड सचिव ने रिजल्ट जारी किया। ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा डिजीलॉकर और उमंग एप पर भी रिजल्ट को देखा जा सकता है।

23 Apr 20263:57:34 PM

यूपी बोर्ड का रिजल्ट तीन मिनट बाद होगा जारी

UPMSP Result LIVE: यूपी बोर्ड का रिजल्ट तीन मिनट बाद जारी होने वाला है। छात्र अपना एडमिट कार्ड लेकर तैयार रहें।

23 Apr 20263:54:37 PM

यूपी बोर्ड में इतने नंबर आने पर छात्र हो गए पास

UPMSP Result 2026: यूपी बोर्ड का रिजल्ट आने वाला है। छात्रों को 33 प्रतिशत नंबर लाना अनिवार्य है।

23 Apr 20263:52:05 PM

UP Board Result LIVE: 8 मिनट बाद रिजल्ट होगा जारी

यूपी बोर्ड का रिजल्ट सिर्फ 8 मिनट बाद ही आने वाला है। बोर्ड सचिव परिणाम का एलान करने वाले हैं।

23 Apr 20263:50:59 PM

UP Board Result LIVE: ऑफिशियल वेबसाइट क्रैश हो तो क्या करें?

यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर दिक्क्त आए तो डिजीलॉकर या उमंग एप से रिजल्ट देखा जा सकता है। एसएमएस के जरिए भी छात्र परिणाम देख सकते हैं।

23 Apr 20263:49:55 PM

UP Board Result LIVE: 4 बजे जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट

यूपी बोर्ड का रिजल्ट शाम 4 बजे जारी होने वाला है। थोड़ी देर बाद बोर्ड सचिव रिजल्ट का एलान करने वाले हैं।

23 Apr 20263:43:11 PM

इन प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम होगा बोर्ड सचिव का संबोधन

UPMSP Result LIVE: यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम बोर्ड के ऑफिशियल फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर भी आएगा। बोर्ड सचिव के संबोधन को शाम 4 बजे से छात्र लाइव सुन सकेंगे।

23 Apr 20263:39:02 PM

यूपी बोर्ड 2026 में 10वीं में इतने छात्रों ने किया था रजिस्ट्रेशन

UPMSP UP Board 10th Results LIVE: 10वीं क्लास की परीक्षा में कुल 27,50,945 छात्रों ने पंजीकरण करवाया था, जिसमें 14,38,682 छात्र और 13,12,263 छात्राएं शामिल थीं।

23 Apr 20263:24:19 PM

UPMSP Result LIVE: आधे घंटे बाद बोर्ड की होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

यूपी बोर्ड शाम चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा। बोर्ड सचिव उसी समय 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करेंगे। छात्र अपना रोल नंबर लेकर तैयार हो जाएं। आधे घंटे बाद रिजल्ट जारी होने वाला है।

23 Apr 20263:21:47 PM

UPMSP Result 2026 LIVE: कैसा था पिछले साल 2025 का रिजल्ट?

यूपी बोर्ड हाई स्कूल में कुल 25,45,815 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 22,94,122 छात्रों से सफलता प्राप्त की थी। ओवरऑल पास प्रतिशत 90.11% दर्ज किया गया था। इसमें से लड़कों की संख्या 13,27,024 थी, जिसमें 11,49,884 स्टूडेंट्स पास हुए थे। पास पर्सेंटेज 88.66% रहा।

23 Apr 20263:03:25 PM

UP Board Result 2026 LIVE: UMANG एप पर रिजल्ट देखने का तरीका

UMANG एप पर मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका भी आसान है। यहां देखिए पूरा प्रॉसेस-

UMANG एप को डाउनलोड और ओपन करें।
'All Services' में जाकर 'UP Board' को सर्च करें।
10वीं या 12वीं मार्कशीट का विकल्प चुनें।
रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करके मार्कशीट डाउनलोड करें।

23 Apr 20263:12:14 PM

DigiLocker एप से कैसे देखें रिजल्ट?

UP Board Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 2026 का रिजल्ट DigiLocker एप से आसानी से देखा जा सकता है। फॉलो करें स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेसः

  • छात्र digilocker.gov.in पर जाकर या एप डाउनलोड करके इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं।
  • 'Search Documents' में जाकर 'UP Board' या 'Board of High School and Intermediate Education, Uttar Pradesh' को सर्च करें।
  • 10वीं (Class X) या 12वीं (Class XII) की मार्कशीट का चयन करें।
  • अपना रोल नंबर, परीक्षा वर्ष (2026) और अन्य आवश्यक विवरण भरें।
  • 'Get Document' पर क्लिक करके डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें।
23 Apr 20262:56:43 PM

UP Board Result 2026 LIVE: ओरिजिनल मार्कशीट कैसे करें डाउनलोड?

यूपी बोर्ड की ओरिजिनल मार्कशीट को मोबाइल पर डिजीलॉकर से डाउनलोड किया जा सकता है। डिजीलॉकर से डाउनलोड करना सबसे सुरक्षित माना जाता है।

23 Apr 20262:53:18 PM

UP Board Result 2026 LIVE: कौन जारी करेगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट?

UP Board Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड आज शाम 4 बजे रिजल्ट जारी करने वाला है। यूपीएमएसपी अध्यक्ष, सचिव और शिक्षा मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस करके परिणाम जारी करेंगे।

23 Apr 20262:35:41 PM

UP Board Result 2026 LIVE: डेढ़ घंटे में जारी होने वाला है रिजल्ट

यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने में कुछ ही देर में जारी होने वाला है। छात्र अपना रोल नंबर तैयार रखें। वेबसाइट पर परिणाम अपलोड होने के बाद तुरंत ही रोल नंबर डालकर रिजल्ट देख सकते हैं।

23 Apr 20261:39:29 PM

UP Board Result 2026: बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स को क्या-क्या मिलेगा?

उत्तर प्रदेश बोर्ड 10th 12th में टॉप करने वाले छात्रों को नकद धनराशि, लैपटॉप/टैबलेट एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान से सम्मानित किया जाएगा। 

23 Apr 20261:32:12 PM

UP Board Result 2026 LIVE: DigiLocker-UMANG एप भी दिखेगा रिजल्ट

UP Board Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड का रिजल्ट आज शाम 4 बजे जारी होगा। ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in के अलावा DigiLocker और UMANG एप पर भी छात्र परिणाम चेक कर सकते हैं।

23 Apr 20261:16:50 PM

UP Board Result 2026 LIVE: पिछले साल कब जारी हुआ था रिजल्ट?

यूपी बोर्ड 2025 का रिजल्ट पिछले साल 25 अप्रैल को जारी हुआ था। इस साल दो दिन पहले यानी कि आज (23 अप्रैल) को रिजल्ट जारी हो रहा है। बोर्ड शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर परिणाम जारी करेगा।

23 Apr 20261:05:45 PM

UP Board Result 2026 LIVE: कब हुई थी यूपी बोर्ड की परीक्षा?

यूपी बोर्ड 2026 की परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित था। एग्जाम के तुरंत बाद ही कॉपियों का मूल्यांकन भी शुरू हो गया था। आज शाम 4 बजे रिजल्ट घोषित होगा।

23 Apr 202612:58:38 PM

UP Board Result 2026 LIVE: शाम 4 बजे शुरू होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी करने के लिए आज शाम चार बजे बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। उसी समय आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम जारी हो जाएगा।

23 Apr 202611:59:22 AM

UP Board Result 2026 LIVE: वेबसाइट क्रैश हो जाए तो क्या करें?

यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने पर आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in क्रैश हो सकती है। ऐसे में और भी कई तरीके हैं, जिससे छात्र तुरंत रिजल्ट देख सकते हैं। जैसे कि upmsp.edu.in, डिजीलॉकर, उमंग एप, बिना इंटरनेट के SMS के जरिए परिणाम देखा जा सकता है।

23 Apr 202611:02:43 AM

UP Board Result 2026: उमंग (UMANG) एप पर भी देख सकेंगे परिणाम

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम अब भारत सरकार के UMANG एप पर भी उपलब्ध होंगे। भारी ट्रैफिक के कारण आधिकारिक वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में, छात्र इस एप के जरिए बिना किसी तकनीकी बाधा के अपना रिजल्ट देख सकते हैं। छात्र एप के 'All Services' सेक्शन में जाकर 'State Board' सर्च करें। यहां अपना विवरण डालकर रिजल्ट देख सकते हैं।

23 Apr 202610:42:14 AM

UP Board Result Live: इस बार मिलेगी 16 लेयर वाली मार्कशीट

इस साल बोर्ड ने मार्कशीट में खास सुरक्षा फीचर्स जोड़े हैं। मार्कशीट में एक विशेष QR कोड होगा, जिससे छात्र अपनी मार्कशीट को डिजिटल रूप से सत्यापित (Verify) कर सकेंगे। इससे फर्जी मार्कशीट के बढ़ते कारोबार पर लगाम लगेगी। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने इसे बोर्ड की बड़ी उपलब्धि बताया है।

23 Apr 202610:18:43 AM

UP Board Result 2026: 10वीं-12वीं का रिजल्ट इन दो वेबसाइट पर होगा एक्टिव

यूपी बोर्ड की ओर से इस बार रिजल्ट का लिंक दो वेबसाइट UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in और डिजीलॉकर की साइट digilocker.gov.in पर उपलब्ध करवाया जाएगा। यहीं से छात्र परिणाम देख सकते हैं।

23 Apr 202610:10:09 AM

UP Board Result Live: नए सपनों की शुरुआत का उत्सव है आज- बोर्ड

बोर्ड का रिजल्ट कुछ ही घंटों में आने वाला है। इससे पहले बोर्ड ने एक्स पर लिखा,' आज का दिन लाखों छात्र-छात्राओं के जीवन में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है। यह सिर्फ परिणाम नहीं, बल्कि मेहनत, उम्मीद और नए सपनों की शुरुआत का उत्सव है।'

#UPBoardResults2026
आज का दिन लाखों छात्र-छात्राओं के जीवन में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के परीक्षा परिणाम घोषित होने वाले हैं।
यह सिर्फ परिणाम नहीं, बल्कि मेहनत, उम्मीद और नए सपनों की शुरुआत का उत्सव है!#UttarPradesh #EducationFestival

— Madhyamik Shiksha Parishad, Uttar Pradesh (@upboardpryj) April 23, 2026
23 Apr 202610:04:08 AM

UP Board Result 2026: यहां पर दिखेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट

यूपी बोर्ड की ओर से इस बार रिजल्ट का लिंक दो वेबसाइट UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in और डिजीलॉकर की साइट digilocker.gov.in पर उपलब्ध करवाया जाएगा। यहीं से छात्र परिणाम देख सकते हैं।

23 Apr 20269:41:57 AM

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट

यूपी बोर्ड हाई स्कूल में कुल 25,45,815 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 22,94,122 छात्रों से सफलता प्राप्त की थी। ओवरऑल पास प्रतिशत 90.11% दर्ज किया गया था। इसमें से लड़कों की संख्या 13,27,024 थी, जिसमें 11,49,884 स्टूडेंट्स पास हुए थे। पास पर्सेंटेज 88.66% रहा था।

23 Apr 20269:07:18 AM

UP Board Result 2026: रिजल्ट में सुधार का मिलेगा एक मौका

यूपी बोर्ड एग्जाम में कई ऐसे छात्र होते हैं, जो परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाते हैं। ऐसे छात्रों को बोर्ड एक मौका देता है। कोई छात्र अगर अपने विषय में पासिंग मार्क्स नहीं ला पाता है तो उसे कंपार्टमेंट या सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठने का चांस मिलेगा।

23 Apr 20268:58:54 AM

UP Board 10th 12th Result 2026: कैसे निकालें प्राप्तांकों का प्रतिशत?

UP Board Result: रिजल्ट में अपना प्राप्तांक निकालने का तरीका बहुत आसाना है। अपने कुल अंकों को कुल पूर्णांक से भाग देकर और 100 से गुणा करके प्रतिशत निकाल सकते हैं। यह प्रक्रिया मोबाइल पर भी आसानी से की जा सकती है।

23 Apr 20268:56:47 AM

UP Board Result Live: 50 लाख से अधिक छात्रों ने दी परीक्षा

इस साल बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच राज्य के 8033 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन वातावरण में संपन्न हुईं। इस साल कुल 54.37 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया, जिनमें 27.32 लाख कक्षा 10वीं और 27.05 लाख कक्षा 12वीं के छात्र शामिल हैं।

23 Apr 20268:29:51 AM

रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी

UP Board Result Live: यूपी बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी होने के साथ ही 10वीं कक्षा में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। जो छात्र राज्य में टॉप करेंगे, उनको नकद धनराशि के साथ लैपटॉप/टैबलेट और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा हर जिले में टॉप करने वाले छात्र को भी सम्मानित किया जाएगा।

23 Apr 20268:30:09 AM

बिना इंटरनेट के भी छात्र देख सकते हैं रिजल्ट

UP Board 10th 12th Result 2026: यूपी बोर्ड के छात्र इंटरनेट न होने पर भी SMS के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 10वीं के लिए UP10 और 12वीं के लिए UP12 लिखकर 56263 पर भेजें।

  • अगर आप 10वीं (High School) के छात्र हैं, तो टाइप करें: UP10 <Space> Roll Number
  • अगर आप 12वीं (Intermediate) के छात्र हैं, तो टाइप करें: UP12 <Space> Roll Number
  • अब इस मैसेज को 56263 पर भेज दें।
 
 
23 Apr 20268:31:28 AM

बोर्ड परीक्षा में क्या है ग्रेस मार्क्स का नियम?

UP Board 10th 12th Result 2026: अगर कोई परीक्षार्थी परीक्षा में फेल हो गया है तो इसके लिए यूपी बोर्ड ग्रेस मार्क्स देकर उसे उत्तीर्ण करता है। यदि विद्यार्थी एक विषय में कुछ नंबरों से फेल हो रहा है या दो विषयों में कम अंकों (लगभग 4-5%) से फेल हो रहा है, तो बोर्ड ग्रेस मार्क्स देकर पास कर सकता है। यदि विद्यार्थी एक विषय में 10 प्रतिशत अंकों से पीछे है तो उसे विशेष नियम के तहत उत्तीर्ण किया जा सकता है।

23 Apr 20268:10:36 AM

बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए 33% अंक पाना जरूरी

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रत्येक विषय में लिखित और व्यावहारिक यानी प्रैक्टिकल परीक्षा में मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। जैसे कि हाईस्कूल में कुल 100 अंकों में से 33 प्रतिशत यानी 33 अंक लाना अनिवार्य है। इंटरमीडिएट में हर विषय में 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us