विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Board Result 2024: लो आ गई तारीख… इंतजार हुआ खत्म, यूपी शिक्षा बोर्ड इसी दिन जारी करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट

Published: Fri, 19 Apr 2024 08:20 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2024 11:19 PM (IST)

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षार्थियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परिणाम घोषित ...और पढ़ें

यूपी शिक्षा बोर्ड इसी दिन जारी करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट।
यूपी शिक्षा बोर्ड इसी दिन जारी करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट।

राज्य ब्यूरो, प्रयागराज। यूपी बोर्ड की वर्ष 2024 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम शनिवार दोपहर दो बजे जारी किया जाएगा। निर्वाचन आयोग और शासन की अनुमति शुक्रवार देर शाम मिलने के बाद सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने तिथि घोषित कर दी। परिणाम की घोषणा यूपी बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज में की जाएगी।

परीक्षाफल माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in तथा एनआईसी की वेबसाइट upresults.nic.in पर देखा जा सकेगा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 29,47,311 व इंटरमीडिएट में 25,77,997 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे।

कुल 55,25,308 पंजीकृत परीक्षार्थी में से 3,24,008 ने परीक्षा छोड़ दी थी। परीक्षा 22 फरवरी से प्रदेश के 8265 केंद्रों पर नौ मार्च तक कराई गई थी। कुल 12 कार्य दिवस में परीक्षा संपन्न कराने के बाद 12 ही कार्य दिवस में उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी कराया गया।

वैकल्पिक तौर पर स्टूडेंट्स अपना परिणाम जागरणजोश के 10वीं, 12वीं और 10वीं/12वीं रिजल्ट लिंक से भी चेक कर सकते हैं।

मूल्यांकन 16 मार्च से शुरू होकर 30 मार्च को संपन्न हो गया। इसके बाद परिणाम तैयार कराया गया। बोर्ड के इतिहास में यह सबसे जल्दी परिणाम घोषित होने का नया रिकार्ड होगा। इसके पहले वर्ष 2023 की परीक्षा का परिणाम सबसे जल्दी 25 अप्रैल को घोषित किया गया था।

ये भी पढ़ें:

UP Board Result 2024 LIVE: यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर रिजल्ट दोपहर 2 बजे होंगे घोषित, इन वेबसाइट पर करें चेक