विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Board Improvement Exam : अब इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को भी इंप्रूवमेंट परीक्षा का अवसर देने की तैयारी कर रहा बोर्ड

By Awadhesh Pandey Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 11 May 2026 08:51 PM (GMT+05:30)

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के छात्रों को भी इंप्रूवमेंट परीक्षा का अवसर देने की तैयारी में है। इसके लिए शासन को ...और पढ़ें

उत्तर प्रदेश माघ्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज।

उत्तर प्रदेश माघ्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज।

HighLights

  1. यूपी बोर्ड ने भेजा प्रस्ताव, मंजूरी मिलने पर इसी वर्ष से लागू होगी

  2. हाईस्कूल स्तर पर पहले से है कंपार्टमेंट परीक्षा के साथ यह व्यवस्था

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UP Board Improvement Exam यूपी बोर्ड वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिट परीक्षा का परिणाम 23 अप्रैल को घोषित करने के बाद अब इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन लेने की तैयारी में है। इंप्रूवमेंट परीक्षा अभी केवल हाईस्कूल स्तर पर है, लेकिन यूपी बोर्ड इसे इंटरमीडिएट स्तर पर भी लागू करने की तैयारी में है।

यूपी बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव 

UP Board Improvement Exam इसके लिए प्रस्ताव शिक्षा निदेशक के माध्यम से शासन को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही इसे इस वर्ष से लागू किए जाने की योजना है। इस तरह हाईस्कूल के साथ-साथ इंटरमीडिएट के अर्ह परीक्षार्थी भी आवेदन कर अंक वृद्धि एवं उत्तीर्ण होने का अवसर पा सकेंगे।

हाईस्कूल में अभी है सुविधा

वर्तमान व्यवस्था के अनुसार केवल हाईस्कूल की परीक्षा में एक विषय में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी ही आवेदन कर संबंधित विषय की इंप्रूवमेंट परीक्षा में सम्मलित हो सकते हैं। इसके अलावा कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए अनुत्तीर्ण दो विषयों में से किसी एक में आवेदन कर सम्मलित हो सकते हैं।

इंटर की इंप्रूवमेंट परीक्षा के प्रस्तव मंजूरी की प्रतीक्षा

UP Board Improvement Exam इसी आधार पर यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने इंटरमीडिएट परीक्षा में भी इंप्रूवमेंट परीक्षा का अवसर देने के लिए प्रस्ताव भेजा है। इसके अलावा कंपार्टमेंट परीक्षा में सम्मिलित होने का प्रविधान पहले से है। बोर्ड को इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट परीक्षा के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की प्रतीक्षा है। इसी कारण अभी इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा के आयोजन की समयसारिणी जारी नहीं की गई है।