विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी बोर्ड परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव, अब 6 बिंदुओं के आधार पर होगा छात्रों का मूल्यांकन

Published: Tue, 15 Sep 2026 02:08 AM (IST)

यूपी बोर्ड ने विद्यार्थियों के मूल्यांकन के लिए प्रश्नपत्रों के आधारभूत बिंदुओं के मानक में बदलाव किया है। अब भारत ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. यूपी बोर्ड ने मूल्यांकन के मानकों में किया बड़ा बदलाव।

  2. भारत सरकार के परख केंद्र के निर्देशों पर आधारित नए मॉडल।

  3. अब विश्लेषण, मूल्यांकन और सृजन क्षमता पर अधिक जोर।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। यूपी बोर्ड ने विद्यार्थियों के मूल्यांकन के लिए तैयार होने वाले प्रश्नपत्रों के आधारभूत बिंदुओं के मानक में बदलाव किया है। अब छह बिंदुओं को लेकर मॉडल प्रश्नपत्र तैयार कर लिए गए हैं, जो आने वाली मुख्य परीक्षा के समान हैं।

यह बदलाव भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से स्थापित परख मूल्यांकन केंद्र के निर्देशों के अनुरूप है। पहले चरण में कक्षा 11 और 12 के इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र और नागरिक शास्त्र विषय के माडल प्रश्नपत्र बनाए गए हैं।

इनमें विद्यार्थी के ज्ञान व बोध को परखने वाले 17.5 प्रतिशत, अनुप्रयोग क्षमता की जांच के लिए 35 प्रतिशत, विश्लेषण की समझ संबंधी 22 प्रतिशत, मूल्यांकन व सृजन क्षमता को जांचने के लिए चार-चार प्रतिशत प्रश्न हैं। इससे पूर्व सिर्फ ज्ञान, बोध, अनुप्रयोग और कौशल की समझ का मूल्यांकन किया जाता था।

इसमें ज्ञान के 20 प्रतिशत, बोध व अनुप्रयोग संबंधी समझ के लिए 30-30 प्रतिशत और कौशल की परख के लिए 20 प्रतिशत प्रश्न रहते थे। ज्ञान और बोध पर अधिक बल दिया जाता था। नए माडाल में विश्लेषण, मूल्यांकन, सृजन पर जोर है।

यह भी पढ़ें- पुलिस मृतक आश्रित भर्ती: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पांच प्रतिशत कोटा और टेस्ट की शर्त को सही ठहराया