विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Board Exam 2027 : 13,000 विद्यालयों ने नहीं दी आधारभूत जानकारी, हाईस्कूल-इंटर के केंद्र निर्धारण में चुनौती

By Awadhesh Pandey Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 21 Jul 2026 02:00 PM (IST)

UP Board Exam 2027 यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटर परीक्षा 2027 के लिए केंद्र निर्धारण हेतु 13,000 से अधिक विद्यालय आधारभूत ...और पढ़ें

UP Board Exam 2027 UP Board Exam 2027  : हाईस्कूल-इंटर परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की बोर्ड तैयारी कर रहा है।

UP Board Exam 2027 UP Board Exam 2027  : हाईस्कूल-इंटर परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की बोर्ड तैयारी कर रहा है।

HighLights

  1. यूपी बोर्ड सचिव ने प्राथमिकता पर कार्य पूर्ण कराने के डीआइओएस को दिए थे निर्देश

  2. अंतिम तिथि तक 15,291 विद्यालय की ही आधारभूत सूचना पोर्टल पर अपलोड हो सकी

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UP Board Exam 2027 यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2027 के लिए केंद्रों का निर्धारण किया जाना है। हालांकि इसके लिए अंतिम दिन 20 जुलाई की शाम तक 15,291 विद्यालय की ही आधारभूत सूचना उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल पर अपलोड हो सकी थी। 13,000 से ज्यादा विद्यालय सूचनाएं अपलोड नहीं कर सके थे।

बोर्ड सचिव ने की थी समीक्षा, दिए थे निर्देश 

पांच दिन पहले हुई समीक्षा में यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने पाया था कि प्रदेश में संचालित 28,834 विद्यालयों में से करीब 25,000 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने सूचनाएं अपलोड नहीं की थी। इस पर सभी डीआइओएस को निर्देश दिए थे कि पोर्टल पर आधारभूत सूचना शीघ्र अपलोड कराएं।

अधिकांश जिलों की चिंताजनक स्थिति 

आधारभूत सूचना में कक्ष सहित विद्यालय की अवस्थापना संबंधी भौतिक संसाधनों की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड करनी है। इसके लिए बोर्ड सचिव ने एक जुलाई को निर्देश दिए थे, लेकिन 15 जुलाई तक की समीक्षा में अधिकांश जिलों की स्थिति अन्यंत चिंताजनक थी। केवल 3,236 विद्यालयों की सूचना उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के पोर्टल पर अपलोड हुई थी।

20 जुलाई तक का दिया गया था समय 

UP Board Exam 2027 इस पर असंतोष जताते हुए बोर्ड सचिव ने सभी डीआइओएस को सूचनाएं अपलोड कराने के लिए 20 जुलाई तक का समय दिया था। इस तरह देर रात तक का समय होने के कारण आधारभूत सूचना अपलोड करने वाले विद्यालयों की संख्या अभी बढ़ सकती है। निर्धारित अवधि में सूचनाएं पोर्टल पर अपलोड नहीं करने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से स्पष्टीकरण लिया जाएगा कि सूचनाएं निर्धारित अ धि में क्यों अपलोड नहीं की गईं।

यह भी पढ़ें- UP में शिक्षकों की बंपर भर्ती जल्द, एडेड माध्यमिक शिक्षकों की 21,252 रिक्तियां और अपलोड, कुल 23,899 पद भरे जाएंगे

यह भी पढ़ें- UP में बंदरों के बढ़ते उत्पात पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी प्रभावी व व्यापक कार्ययोजना