विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रयागराज में ट्रेन से कट कर दो सगे भाइयों की मौत, रेलवे की तीसरी लाइन बिछाने का कर रहे थे काम

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla
Published: Thu, 29 Feb 2024 08:04 AM (IST)Updated: Thu, 29 Feb 2024 08:44 AM (IST)

उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां करछना पचदेवरा के पास रेलवे ...और पढ़ें

ट्रेन से कटकर दो श्रमिकों की मौत।
ट्रेन से कटकर दो श्रमिकों की मौत।

 जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां करछना के पचदेवरा में बीती रात बाजार से सामान खरीदने के बाद रेलवे लाइन पार कर रहे दो मजदूरों की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। मप्र के झाबुआ निवासी दोनों श्रमिक सगे भाई थे। चार भाइयों में पहले और तीसरे नंबर के थे। पूरे परिवार के साथ यहीं पर मजदूरी कर रहे थे।

पचदेवरा में तीसरी रेलवे लाइन बिछाई जा रही है। ठेकेदार मान सिंह को यह काम मिला है। उसकी फर्म के अधीन ही दोनों ट्रैक बिछाने का काम करते थे। पुलिस के अनुसार मृतकों की शिनाख्त मांजू भूरिया (38) पुत्र काम भूरिया व उसके भाई रामसु भूरिया (26) निवासी राणापुर पंजा फलिया नागनखेड़ी के रूप में हुई है।

कहा जा रहा है कि बुधवार की देर रात पचदेवरा बाजार में सामान लेने गए थे। वहां से वापस लौटते समय रेलवे लाइन पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।