विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए दो सगे भाई गहरे पानी में समा गए, एक को बचाने में दोनों डूबे, शव बरामद

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 17 May 2026 01:10 PM (IST)Updated: Sun, 17 May 2026 06:13 PM (IST)

प्रयागराज के नवाबगंज में गंगा नदी में नहाते समय दो सगे भाई डूब गए, जिससे परिवार गमगीन हो गया। ग्रामीणों ...और पढ़ें

HighLights

  1. गंगापार में नवाबगंज के डांडी गांव स्थित नदी घाट पर हादसा, ग्रामीण आक्रोशित

  2. लगाया आरोप- सूचना के बाद भी कई घंटे तक नहीं पहुंची जल पुलिस व एसडीआरएफ

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। गंगापार के नवाबगंज थाना क्षेत्र के डांडी गांव के सामने गंगा नदी में रविवार सुबह नहाने गए दो सगे भाई डूब गए। घटना के बाद घरवालों में कोहराम मच गया। गंगा घाट पर भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय गोताखोरों ने काफी देर तक नदी में उन्हें तलाश लेकिन पता नहीं चल सका। वहीं ग्रामीणों ने ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। बाद में एसडीआरएफ की टीम ने मशक्कत के बाद शवों को बरामद किया।

डांडी गांव निवासी थे अल्ताफउद्दीन व मो. काश

बताया जाता है कि डांडी गांव निवासी अल्ताफउद्दीन के 24 वर्षीय बेटे मोहम्मद काश और 18 वर्षीय मोहम्मद कैश रविवार सुबह करीब नौ बजे मोटरसाइकिल से गांव के सामने गंगा नदी में नहाने गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नहाते समय छोटा भाई मोहम्मद कैश गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। भाई को बचाने के लिए बड़ा भाई मोहम्मद काश भी नदी में कूद पड़ा, लेकिन तेज बहाव में दोनों भाई डूब गए।

Mo. Kash file photo

एसडीआरएफ टीम ने बरामद किया दोनों का शव 

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते गंगा घाट पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय गोताखोरों ने करीब तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत कर दोनों युवकों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में एसडीआरएफ की टीम ने दोनों के शव को बरामद कर लिया। 

Mo. Kaish file photo

सूचना पर भी नहीं पहुंची जल पुलिस व एसडीआरएफ

उधर पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को जानकारी दी, लेकिन दोपहर 12 बजे तक वह मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि घटना के कई घंटे बाद तक न तो जल पुलिस और न ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। बाद में पहुंची और दोनों को नदी से निकाला लेकिन मौत हो चुकी थी। 

यह भी पढ़ें- UPESSC Teachers Recruitment : प्राचार्य पद के लिए आवेदन शुल्क 3000 एवं प्रधानाचार्य का 2000 रुपये निर्धारित

यह भी पढ़ें- रेलवे के प्वाइंट्समैन को भी मिलेगा सीनियर ग्रेड, वेतन-प्रमोशन की राह आसान; देश भर में तीन अप्रैल से व्यवस्था लागू