विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में बेतिया राज की जमीन पर बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, सोहबतियाबाग में महिला छात्रावास का होगा निर्माण

By Jagran News Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 29 Nov 2025 06:05 PM (IST)

प्रयागराज में बेतिया राजघराने की जमीन पर लखनऊ की तर्ज पर स्टेट गेस्ट हाउस बनाया जाएगा, जिसमें 110 कमरे होंगे। ...और पढ़ें

प्रयागराज में बेतिया राज की भूमि पर स्टेट गेस्ट हाउस और महिला छात्रावास के निर्माण से बदलेगी तस्वीर।

प्रयागराज में बेतिया राज की भूमि पर स्टेट गेस्ट हाउस और महिला छात्रावास के निर्माण से बदलेगी तस्वीर।

HighLights

  1. लखनऊ की तर्ज पर छह मंजिल का बनेगा स्टे गेस्ट हाउस, जिसमें होंगे 110 कमरे

  2. सोहबतियाबाग में रौजा पार्किंग की जमीन पर हास्टल बनाने का तैयार हो रहा प्रस्ताव

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। सिविल लाइंस में थार्नहिल रोड पर स्थित बिहार के बेतिया राजघराने की जमीन पर लखनऊ की तर्ज पर प्रयागराज में पहला स्टेट गेस्ट हाउस बनेगा। इसके लिए इस राजघराने की 10 हजार वर्ग मीटर जमीन ली जा रही है। बेतिया राज की शेष जमीन पर ट्रिब्यूनल का भवन बनेगा। राजघराने की लगभग 12 हजार वर्ग मीटर भूमि में कोठी थी, जिसे उत्तर प्रदेश सरकार ने अब ले लिया है।

बेतिया राजघराने की शहर में कई स्थानों पर संपत्ति है। मुट्ठीगंज के साथ ही सलोरी क्षेत्र में भी संपत्ति है। इस राजघराने का कोई वारिश न होने से बिहार सरकार ने सभी संपत्तियों को अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया है। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के अलावा आठ जिलों में भी इस राजघराने की जमीन है।

प्रयागराज की संपत्ति को अपने कब्जे में लेने के लिए पिछले वर्ष ही बिहार सरकार के राजस्व परिषद ने यहां अपना कार्यालय खोला है और स्टाफ की तैनाती की है, जो न्यायालयों में विवाद को देख रहे हैं। सिविल लाइंस की भूमि पर छह मंजिल का गेस्ट हाउस बनेगा।

इसमें कुल 110 कमरे, तीन सभागार और सभी तल पर प्रतीक्षा कक्ष बनाए जाएंगे। इसका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कराया जाएगा। इसके अलावा आडिटोरियम की जमीन की तलाश की जा रही है। एडीएम नजूल संजय कुमार पांडेय ने बताया कि आडीटोरियम के लिए भूमि जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी। यह आडीटोरियम लगभग तीन हजार लोगों के बैठने की क्षमता का बनाया जाएगा।

वहीं सोहबतियाबाग में रौजा पार्किंग की लगभग 11 हजार वर्ग मीटर जमीन पर प्रोबेशन विभाग का कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास निर्माण कराने का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। इसमें छह हजार वर्ग मीटर जमीन पर हास्टल के लिए देने का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। जिला प्रोबेशन अधिकारी सर्वजीत सिंह ने बताया कि जगह मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।