विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज के विभिन्न रेलवे स्टेशनों से होकर जाने वाली Special Trains में टिकट बुकिंग शुरू है, जल्द सीट रिजर्व कराएं

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 14 Apr 2026 02:57 PM (IST)

गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने प्रयागराज के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरने वाली स्पेशल ...और पढ़ें

प्रयागराज से होकर जाने वाली स्पेशल ट्रेनों में टिकट बुकिंग शुरू है।

प्रयागराज से होकर जाने वाली स्पेशल ट्रेनों में टिकट बुकिंग शुरू है।

HighLights

  1. गर्मियों में ट्रेनों में टिकट नहीं मिल रहा है तो परेशान न हों यात्री

  2. प्रयागराज, छिवकी व सूबेदारगंज से होकर जाएंगी स्पेशल ट्रेनें

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। गर्मियों की छुट्टियों और आगामी त्योहारों के मद्देनजर रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यदि आपको नियमित ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है तो परेशान न हों। रेल प्रशासन ने यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रयागराज के विभिन्न स्टेशनों (प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज और प्रयागराज छिवकी) से होकर गुजरने वाली आधा दर्जन से अधिक साप्ताहिक विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें राजस्थान, गुजरात और पश्चिम बंगाल के प्रमुख शहरों जैसे जोधपुर, जयपुर, साबरमती, हावड़ा, कोलकाता और मालदा टाउन को आपस में जोड़ेंगी।

1. खातीपुरा (जयपुर) – हावड़ा साप्ताहिक विशेष (ट्रेन सं. 09707/09708)

यह ट्रेन राजस्थान से बंगाल के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाएगी।
संचालन : खातीपुरा से प्रत्येक बुधवार (15 से 29 अप्रैल) और हावड़ा से प्रत्येक शुक्रवार (17 अप्रैल से 1 मई)।
प्रयागराज में समय : हावड़ा जाते समय (गुरुवार): सूबेदारगंज आगमन 04:40, प्रस्थान 04:50 बजे।
खातीपुरा लौटते समय (शनिवार): सूबेदारगंज आगमन 17:40, प्रस्थान 17:45 बजे।

प्रमुख ठहराव : दौसा, भरतपुर, आगरा, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, डीडीयू, गया, धनबाद, आसनसोल।

2. जोधपुर-आसनसोल साप्ताहिक विशेष (ट्रेन सं. 04819/04820)

संचालन : जोधपुर से प्रत्येक मंगलवार और आसनसोल से प्रत्येक गुरुवार।
प्रयागराज में समय : आसनसोल जाते समय (बुधवार): सूबेदारगंज आगमन 11:05, प्रस्थान 11:10 बजे।
जोधपुर लौटते समय (शुक्रवार): सूबेदारगंज आगमन 23:15, प्रस्थान 23:20 बजे।

प्रमुख ठहराव : जयपुर, भरतपुर, आगरा, इटावा, गोविंदपुरी, डीडीयू, बक्सर, पटना, किऊल, झाझा, जसीडीह।

3. मदार (अजमेर) – कोलकाता साप्ताहिक विशेष (ट्रेन सं. 09605/09606)

संचालन: मदार से प्रत्येक शुक्रवार और कोलकाता से प्रत्येक रविवार।
प्रयागराज में समय: कोलकाता जाते समय (शनिवार): सूबेदारगंज आगमन 02:30, प्रस्थान 02:35 बजे।
मदार लौटते समय (सोमवार): सूबेदारगंज आगमन 21:50, प्रस्थान 21:55 बजे।
प्रमुख ठहराव: किशनगढ़, जयपुर, भरतपुर, आगरा, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, डीडीयू, गया, धनबाद, आसनसोल।

4. प्रयागराज छिवकी होकर गुजरने वाली ट्रेनें (उधना - मालदा टाउन)

दक्षिण गुजरात से बंगाल जाने वाले यात्रियों के लिए प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर दो विशेष ट्रेनें उपलब्ध होंगी।
ट्रेन सं. 09063/09064 : उधना से बुधवार और मालदा टाउन से शुक्रवार।
प्रयागराज छिवकी समय : मालदा जाते समय (गुरुवार रात 21:00 बजे) और उधना लौटते समय (शनिवार दोपहर 12:20 बजे)।

5. ट्रेन सं. 09013/09014: उधना से शुक्रवार और मालदा टाउन से रविवार।

प्रयागराज छिवकी समय: मालदा जाते समय (शनिवार दोपहर 12:20 बजे) और उधना लौटते समय (रविवार रात 23:30 बजे)।
ठहराव : नंदूरबार, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, cutनी, सतना, डीडीयू, बक्सर, पटना, भागलपुर, साहिबगंज।

6. साबरमती–आसनसोल विशेष ट्रेन (ट्रेन सं. 09435/09436)

यह ट्रेन गुजरात से प्रयागराज जंक्शन होते हुए जाएगी।
संचालन : साबरमती से शुक्रवार और आसनसोल से रविवार।
प्रयागराज जंक्शन समय : आसनसोल जाते समय (शनिवार): आगमन 23:20, प्रस्थान 23:30 बजे।
साबरमती लौटते समय (सोमवार) : आगमन 04:50, प्रस्थान 05:00 बजे।
प्रमुख ठहराव : आबू रोड, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, आगरा, टूंडला, गोविंदपुरी, डीडीयू, गया, धनबाद।

स्पेशल ट्रेनों में बुकिंग शुरू है

उत्तर मध्य रेलवे की पीआरओ रागिनी सिंह ने बताया कि इन सभी ट्रेनों में एसी फर्स्ट, सेकंड, थर्ड, इकोनामी, स्लीपर और जनरल कोच की व्यवस्था की गई है। टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है, यात्री रेलवे की वेबसाइट या काउंटर से अपनी बर्थ सुरक्षित कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- SSC वर्ष 2026 में बंपर भर्ती करेगा, सेलेक्शन पोस्ट फेज-14 की अधिसूचना जारी, 3003 पदों के लिए आवेदन शुरू

यह भी पढ़ें- UP में 47.69 लाख बच्चे आउट आफ स्कूल, फिर आएंगे विद्यालय; NIOS की मदद से दूरस्थ शिक्षा से पढ़ सकेंगे