Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Railways News: प्रयागराज से मुंबई, दिल्ली के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें पूरा शेड्यूल

    Updated: Sat, 31 Aug 2024 03:17 PM (IST)

    दिल्ली-मुंबई रूट पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। आनंद विहार से पटना के बीच 02391-02392 ट्रेन 5 अक्टूबर से 9 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन 6 अक्टूबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। इसके अलावा अन्य विशेष ट्रेनें भी चलाई जाएंगी जिनके समय और तारीखों की जानकारी दी गई है।

    Hero Image
    दिल्ली-मुंबई रूट पर बढ़ती भीड़ के कारण रेलवे ने स्‍पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। जागरण

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। दिल्ली-मुंबई रूट पर बढ़ती भीड़ के कारण रेलवे ने इन रूटों पर विशेष ट्रेन चलाने के लिए शुक्रवार की शाम समय सारिणी जारी की। इसमें आनंद बिहार से पटना के बीच 02391-02392 का संचालन प्रत्येक शनिवार को पांच अक्टूबर से नौ नवंबर तक होगा। जबकि वापसी में आनंद बिहार से यह छह अक्टूबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पटना से यह रात 10.20 बजे चलेगी, भोर में 05.10 बजे प्रयागराज व अपराह्न तीन बजे आनंद बिहार पहुंच जाएगी। वापसी में आनंद विहार से रात 11.20 पर चलेगी और अगले दिन सुबह 9.35 बजे प्रयागराज व शाम 5.20 बजे पटना पहुंचेगी। ठीक इसी समय पर व इन्हीं स्टेशनों के बीच गाड़ी नंबर 03255-03256 का भी संचालन होगा। 03255 तीन अक्टूबर से 14 नवंबर तक प्रत्येक रविवार व गुरुवार को, जबकि 03256 प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को चलेगी।

    इसे भी पढ़ें-एटीएस करेगी जांच चीनी नागरिक क्यों आ रहे थे गोरखपुर, सोनौली बॉर्डर से हुए थे गिरफ्तार

    03257 दानापुर से यह प्रत्येक रविवार को सुबह साढ़े सात बजे चलेगी, दोपहर 1.45 बजे प्रयागराज व रात साढ़े 12 बजे आनंद बिहार पहुंचेगी। 03258 आनंद बिहार से प्रत्येक सोमवार को सुबह पांच बजे चलेगी, दोपहर 1.35 बजे प्रयागराज व रात 8.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। यह ट्रेन दानापुर से छह अक्टूबर से 10 नवंबर तक व आनंद विहार से सात नवंबर से 11 नवंबर तक चलेगी।

    इसे भी पढ़ें-परिवहन निगम में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, आठवीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

    05069 छपरा से 21 सितंबर से 30 नवंबर तक और 05070 पनवेल से 22 सितंबर से एक दिसंबर तक चलेगी। पनवेल से प्रत्येक शनिवार को दोपहर सवा एक बजे यह चलेगी रात 11 बजे छिवकी व अगले दिन रात 10 बजे पनवेल पहुंचेगी। वापसी में पनवेल से प्रत्येक रविवार को रात 11.20 बजे चलेगी, सोमवार की रात 11.50 बजे छिवकी व मंगलवार को सुबह 11.35 बजे छपरा पहुंचेगी।