प्रयागराज में गंगा पर सिक्स लेन पुल जून में तैयार होगा, टेस्टिंग के बाद जुलाई से आवागमन शुरू फिर जाम से मिलेगी मुक्ति
प्रयागराज में गंगा पर बन रहे सिक्स लेन पुल का निर्माण कार्य जून के पहले सप्ताह में पूरा हो जाएगा। ...और पढ़ें

प्रयागराज में गंगा नदी पर निर्माणाधीन सिक्स लेन पुल। सौजन्य : विभाग
HighLights
पुल पर आवागमन शुरू होने से फाफामऊ और तेलियरगंज में लगने वाले जाम से छुटकारा
अयोध्या, लखनऊ प्रतापगढ़, सुल्तानपुर समेत अन्य जिलों के लिए आरामदायक हो सकेगी यात्रा
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। गंगा पर बन रहे सिक्स लेने पुल निर्माण को लेकर बड़ा अपडेट है। इस ब्रिज का निर्माण कार्य जून के पहले सप्ताह में पूरा हो जाएगा। सिक्स लेन पुल में 288 सेगमेंट लगने है, अब तक 280 सेगमेंट लगाया जा चुका है। 10 से 15 दिन में शेष आठ सेगमेंट को लगा दिया जाएगा। इसके बाद फिनिशिंग शुरू हो जाएगी।
स्टेनली रोड कलश चौराहा से मलाक हरहर तक होगा पुल
20 जून के बाद पुल की टेस्टिंग होगी। इसके बाद पुल पर आवागमन शुरू हो जाएगा। पुल पर आवागमन शुरू होने से अयोध्या, लखनऊ, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर समेत अन्य जिलों से आने वाले वाहन सवार लोगों को प्रयागराज के फाफामऊ और तेलियरगंज में लगने वाले जाम से छुटकारा मिल जाएगा। शहर में जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से स्टेनली रोड कलश चौराहा से मलाक हरहर तक सिक्स लेन पुल का निर्माण किया जा रहा है। फरवरी 2021 में सिक्स लेन पुल का निर्माण शुरू कराया गया था।
खास-खास
- सिक्स लेन पुल की 9.800 किलोमीटर है पुल की लंबाई
- 1947 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि पुल निर्माण में खर्च हो रही है
- 2021 फरवरी में पुल का निर्माण शुरू किया गया था।
67 पिलर पुल के लिए तैयार किया गया है
9.800 किलोमीटर लंबे पुल का निर्माण 95 प्रतिशत तक पूरा किया जा चुका है। 20 से 25 दिन में निर्माण पूरा करने का दावा किया जा रहा है। 67 पिलर वाले इस पुल के निर्माण में लगभग 1947 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की जा रही है। पुल का निर्माण फरवरी 2024 में पूरा किया जाना था लेकिन बाढ़ व अन्य अलग-अलग कारणों से दो वर्ष देरी से पूरा होगा।
सिक्स लेन पुल का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। एक माह में सभी सेगमेंट को पुल पर रख दिया जाएगा। जून के पहले सप्ताह से फिनिशिंग शुरू हो जाएगी। 20 जून के बाद टेस्टिंग करके जुलाई से पुल पर आवागमन शुरू कराने का प्रयास होगा।
- मो. नुसरतुल्लाह खान, प्रोजेक्ट निदेशक।
