विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Photos: 'भोलेनाथ ने प‍िया जहर, नीला हो उठा आसमान' Maha Kumbh में समुद्र मंथन देख मंत्रमुग्‍ध हुए दर्शक

Published: Sat, 25 Jan 2025 11:12 AM (IST)Updated: Sat, 25 Jan 2025 11:40 AM (IST)

Maha Kumbh 2025 उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से महाकुंभ में ड्रोन शो का आयाेजन क‍िया गया। इस दौरान ...और पढ़ें

Maha Kumbh में समुद्र मंथन देख मंत्रमुग्‍ध हुए दर्शक।
Maha Kumbh में समुद्र मंथन देख मंत्रमुग्‍ध हुए दर्शक।

जागरण संवाददाता, महाकुंभ नगर। समय रात का, लेकिन आकाश नीला हो उठा। कभी समुद्र मंथन का दृश्य दिखता तो कभी विष पीते भगवान शंकर की प्रतिकृति उभर कर सामने आ जाती।

मौका था महाकुंभ में प्रदेश के सबसे बड़े ड्रोन शो का, जिसका शुभारंभ सेक्टर सात में गंगा किनारे शुक्रवार को हुआ। आज हम आपको समुद्र मंथन के सजीव च‍ित्रण की कुछ सुंदर तस्‍वीर से रूबरू करवाने जा रहे हैं। आइए देखते हैं-

आज और कल भी होगा ड्रोन शो 

आपको बता दें कि‍ शनिवार और रविवार को भी 2500 ड्रोन का विशाल शो दिखाया जाएगा। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से किए जा रहे इस आयोजन में मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को ड्रोन के माध्यम से भारतीय गौरवशाली संस्कृति, अध्यात्म और तकनीकी का अनूठा समन्वय देखने को मिल रहा है।

प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में शुक्रवार को ड्रोन शो के माध्यम से देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं को भारतीय संस्कृति व परंपरा की दिव्यता से परिचित कराया गया। इस दौरान 2500 ड्रोन के जरिये प्रस्तुत की गई समुद्र मंथन की दिव्य झांकी ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जागरण

शंख ध्वनि के साथ हुआ शुभारंभ

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि शो का शुभारंभ शंख ध्वनि के साथ हुआ। समुद्र मंथन का महाकाव्य आकाश के विशाल कैनवास पर जीवंत हो उठा।

शो में अमृत कलश पीते द‍िखे देवता 

श्रद्धालुओं ने शो में देवताओं को अमृत कलश पीते देखा। यूपी दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक झांकी ने शोभा बढ़ाई।

संन्यासी की छवि लगी बेहद आकर्षक

ड्रोन के जरिए आसमान में महाकुंभ और उत्तर प्रदेश सरकार का लोगो उकेरा गया, जिसने सभी को आकर्षित किया। शंख बजाते हुए साधु और संगम में स्नान करते हुए संन्यासी की छवि भी बेहद आकर्षक रहीं।

लहराता द‍िखा तिरंगा 

ड्रोन शो का मुख्य आकर्षण विधानसभा भवन पर लहराता तिरंगा रहा। यह दृश्य देशभक्ति और गर्व से भरा हुआ था।

य‍ह भी पढ़ें: Maha Kumbh 2025: ISRO ने जारी की महाकुंभ की अद्भुत तस्वीरें, स्पेस से दिख रहा कुछ ऐसा नजारा

सुंदरता से क‍िया गया प्रस्‍तुत

इस ड्रोन शो के माध्यम से महाकुंभ के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को भी बड़ी सुंरदता से प्रदर्शित किया।

महाकुंभ मेला के संगम क्षेत्र में ड्रोन शो का प्रदर्शन।

महाकुंभ मेला का संगम क्षेत्र कुछ इस तरह खूबसूरत द‍िखा।

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में शुक्रवार रात को ड्रोन शो के माध्यम से प्रस्तुत की गई समुद्र मंथन की दिव्य झांकी ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रेट्र

ड्रोन शो के जर‍िए यूपी द‍िवस की दी गई शुभकामनाएं। PTI 

महादेव ने प‍िया जहर तो लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर ल‍िया सजीव च‍ित्रण। PTI

यह भी पढ़ें: Maha Kumbh 2025: संगम स्‍नान करने प्रयागराज आ रहे 73 देशों के राजनयिक, रूस-यूक्रेन के राजदूत भी संग लगाएंगे डुबकी