आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, 12-13 अक्टूबर को होगी परीक्षा, बायोमीट्रिक सत्यापन अनिवार्य
रेलवे भर्ती बोर्ड ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा-2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 119 पदों के लिए कंप्यूटर आधारित ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।
HighLights
रेलवे भर्ती बोर्ड ने सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा-2026 का कार्यक्रम जारी किया।
119 पदों के लिए परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर को होगी।
प्रवेश के लिए आधार बायोमीट्रिक सत्यापन अनिवार्य रहेगा।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा-2026 का कार्यक्रम आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत भारतीय रेल में सेक्शन कंट्रोलर के कुल 119 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का आयोजन 12 से 13 अक्टूबर तक किया जाएगा। परीक्षा शहर व तिथि देखने का लिंक परीक्षा से 10 दिन पहले सक्रिय होगा, जबकि ई-काल लेटर चार दिन पहले डाउनलोड किए जा सकेंगे।
केंद्र में प्रवेश से पहले आधार बायोमीट्रिक सत्यापन अनिवार्य रहेगा।सेक्शन कंट्रोलर रेलवे नेटवर्क के सुरक्षित और सुचारु संचालन में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कंट्रोल आफिस में तैनात रहकर ये अपने खंड की सभी यात्री और मालगाड़ियों की रीयल-टाइम आवाजाही की निगरानी करते हैं।
सिग्नलिंग, ट्रैक क्लीयरेंस, ट्रेनों की समयबद्धता बनाए रखने और आपात स्थितियों में त्वरित फैसले लेकर रूट डायवर्जन या संचालन दुरुस्त करने का जिम्मा इन्हीं पर होता है। यह पद ट्रेन हादसों को रोकने और परिचालन व्यवस्था को बिना बाधा चलाने के लिए तकनीकी रूप से बेहद संवेदनशील माना जाता है।
