विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज की रोजी पटेल ने 29वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, यूपी पुलिस की जमाई धाक

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 07 May 2026 01:36 PM (IST)

प्रयागराज में आयोजित 29वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में यूपी पुलिस की धावक रोजी पटेल ने 10 किमी रेस वॉक ...और पढ़ें

प्रयागराज में आयोजित 29वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक पाने वाली रोजी पटेल। स्वयं

प्रयागराज में आयोजित 29वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक पाने वाली रोजी पटेल। स्वयं

HighLights

  1. 10 किमी रेस वाक (चाल दौड़) में रोजी पटेल ने किया शानदार प्रदर्शन

  2. प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में चैंपियनशिप का आयोजन 

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। संगम नगरी में आयोजित 29वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश पुलिस की धाक जम गई है। प्रतियोगिता के दौरान मदन मोहन मालवीय स्टेडियम और आसपास के ट्रैक पर खिलाड़ियों का जोश चरम पर है। इसी कड़ी में महिला वर्ग की 10 किलोमीटर रेस वाक (चाल दौड़) स्पर्धा में रोजी पटेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

यूपी पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड का प्रतिनिधित्व कर रहीं

उत्तर प्रदेश पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड का प्रतिनिधित्व कर रही रोजी पटेल ने रेस की शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी और प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए जीत की रेखा पार की। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल विभाग बल्कि प्रयागराज का भी मान बढ़ाया। मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में जारी आयोजित चैंपियनशिप में प्रदेश भर के एथलीट हिस्सा ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 'किशोरी से प्रेम संबंध था, वह लगातार शादी का दबाव बना रही थी इसलिए मार डाला'; प्रयागराज में 16 दिन से गायब थी

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में आवासीय भवनों के व्यावसायिक उपयोग पर अब बढ़ेगा गृहकर, नगर निगम कराएगा सर्वे