विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में नृशंस हत्या : प्रेम विवाह का विरोध करने पर सब्जी विक्रेता पर चापड़ से हमला, चली गई जान

By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 01 Jun 2026 01:36 PM (IST)

प्रयागराज के घूरपुर में प्रेम विवाह का विरोध करने पर 55 वर्षीय सब्जी विक्रेता तिलकधारी भारतीया की चापड़ से नृशंस ...और पढ़ें

प्रयागराज के यमुनापार स्थित घूरपुर में अधेड़ की हत्या के बाद जुटी भीड़ व जांच को पहुंची पुलिस। जागरण

प्रयागराज के यमुनापार स्थित घूरपुर में अधेड़ की हत्या के बाद जुटी भीड़ व जांच को पहुंची पुलिस। जागरण

HighLights

  1. भतीजे ने पट्टीदार की बेटी से किया था प्रेम विवाह

  2. विरोध करने पर कई बार पट्टीदारों से झगड़ा हुआ था

  3. घूरपुर की घटना, दो संदिग्ध युवक पुलिस हिरासत में

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। जिले में लोगों को झकझोर देने वाली घटना हुई। रविवार देर रात यमुनापार के घूरपुर क्षेत्र में प्रेम विवाह के विरोध पर 55 वर्षीय सब्जी विक्रेता तिलकधारी भारतीया की नृशंस हत्या कर दी गई। वारदात से करमा चकिया डेरा गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस संदिग्ध दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, तिलकधारी की मौत से परिवार में गम और गुस्सा छाया हुआ है।

प्रेम विवाह करने वालों को बाहर भेज दिया था 

बताया गया है कि घूरपुर थाना क्षेत्र के करमा चकिया डेरा गांव निवासी तिलकधारी सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। कुछ माह पहले तिलकधारी के छोटे भाई का बेटा पट्टीदार की लड़की से प्रेम विवाह किया था। इसका विरोध तिलकधारी कर रहे थे, जिसको लेकर कई बार झगड़ा हुआ था। विवाद को समाप्त करने के लिए घरवालों ने प्रेम विवाह करने वालों को बाहर भेज दिया था।

चापड़ से मारकर हत्या 

इसके बावजूद उनके बीच विवाद होता रहा। आरोप है कि रविवार रात दो बजे जब तिलकधारी अपने घर के बाहर सो रहे थे, तभी पट्टीदार के कुछ लोगों ने चापड़ से मारकर मौत के घाट उतार दिया। चीख-पुकार सुनकर बेटियां बाहर निकलीं तो ग्रामीणों को घटना का पता चला।

दो संदिग्ध पुलिस हिरासत में 

खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के बाद दो संदिग्ध को पकड़कर पूछताछ कर रही है। हालांकि घरवालों ने अभी लिखित शिकायत नहीं दी है। थानाध्यक्ष घूरपुर अतुल मिश्रा का कहना है कि प्रकरण जांच की जा रही है। प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि प्रेम विवाह के विरोध पर हुए झगड़े के कारण हत्या की गई है।

यह भी पढ़ें- माफिया व पूर्व ब्लाक प्रमुख दिलीप मिश्रा की एक और लाखों रुपये की प्रापर्टी होगी कुर्क, अपराध से अर्जित की है संपत्ति

यह भी पढ़ें- ससुर खदेरी नदी और शत्रु संपत्ति पर भू-माफिया ने कर दी प्लाटिंग, पीडीए ने बुलडोजर से ढहाया और मुकदमा भी दर्ज