विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

होली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति होगी, प्रयागराज में 80 से अधिक टीमें बनीं; व्यवधान पर कंट्रोल रूम के इन नंबरों पर करें कॉल

By rajendra yadav Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 01 Mar 2026 06:38 PM (IST)

प्रयागराज में होली के त्योहार के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 80 से अधिक टीमों का गठन ...और पढ़ें

होली पर प्रयागराज में निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी।

होली पर प्रयागराज में निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी। 

HighLights

  1. कंट्रोल रूम में अतिरिक्त के तौर पर तैनात किए गए कर्मचारी

  2. बिजली के तारों के नीचे होलिका दहन नहीं करने की दी सलाह

  3. पेयजल की बेहतर व्यवस्था को जलकल विभाग ने की है तैयारी

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। संगम नगरी में होली की खुशियों में बिजली खलल नहीं डालेगी। आपूर्ति में कोई व्यवधान न उत्पन्न हो, इसके लिए 80 से अधिक टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में तीन-तीन लाइनमैन शामिल रहेंगे, जो लगातार अपने-अपने क्षेत्र में पेट्रोलिंग करते रहेंगे। जहां भी बिजली आपूर्ति बाधित होगी, तत्काल उसे दुरुस्त करेंगे। साथ ही कंट्रोल रूम से मिलने वाली शिकायतों का निस्तारण भी किया जाएगा।

शहर के सात डिवीजन में अलर्ट 

शहर के सात डिवीजन म्योहाल, टैगोर टाउन, बमरौली, रामबाग, कल्याणी देवी, करैलाबाग व नैनी डिवीजन से संबंधित क्षेत्रों में होली पर लोगों को निर्बाध बिजली मिले, इसके लिए 80 से अधिक टीमें बनाई गई हैं। सबसे अधिक टीमें रामबाग, कल्याणी देवी डिवीजन में बनाई गई है। वजह यह है कि इसी डिवीजन से संबंधित उपकेंद्र पुराने मुहल्ले में हैं। लोकनाथ से लेकर मुट्ठीगंज, कीडगंज, अल्लापुर में जबरदस्त होली खेली जाती है। इसलिए दोनों डिवीजन से संबंधित उपकेंद्रों में 15-15 टीमें बनाई गई हैं। 

बिजली व्यवधान पर इन नंबरों पर करें काल 

अधीक्षण अभियंता प्रथम कृष्ण कुमार सारस्वत ने बताया कि होली के मद्दनेजर लगभग पूरी तैयारी हो गई है। टीमों का गठन करने के साथ ही कमेटियों से बिजली के तारों से दूर हटकर होलिका दहन की बात कही जा रही है। कंट्रोल रूम में भी कर्मचारियों की तीन चरणों में ड्यूटी लगाई गई है। अतिरिक्त के तौर पर भी यहां कर्मचारी लगा दिए गए हैं। बिजली लाइनों में व्यवधान उत्पन्न होने पर लोग संबंधित उपकेंद्र के अलावा कंट्रोल रूम के नंबर 05322404030 व 9450963774 पर फाेन कर सकते हैं।

पेयजल की समस्या चंद घंटों में होगी दूर

होली पर शहर में पेयजल की व्यवस्था को बेहतर करने के लिए जलकल विभाग की ओर से तैयारी तेज कर दी गई है। सीवर जाम और पेयजल की समस्या को निस्तारण के लिए हर जोन में दो-दो टीमों का गठन किया गया है। अधिशासी अभियंता कार्यालय शिवम मिश्र ने बताया कि सीवर व पेयजल संबंधित समस्या आने पर कंट्रोल रूम नंबर 941512523 पर सूचना देने के चंद मिनट में जलकल विभाग की टीम पहुंचेगी और समस्या को दूर करेगी।

तीन पालियों में पेयजल आपूर्ति होगी : महापौर 

महापौर गणेश केसरवानी ने बताया कि होली पर तीन पालियों में पेेयजल की आपूर्ति की जाएगी। सुबह पांच से नौ बजे तक दोपहर दो से शाम चार बजे तक और शाम छह से रात नौ बजे तक जलापूर्ति वाटर ट्रीमेंट प्लांट से होगी। इसके अलावा नलकूप के द्वारा 20 घंटे से अधिक समय तक जलापूर्ति होगी। प्रमुख चौराहों पर वाटर टैंकर भी लगाए जाएंगे। 

होलिका दहन को लेकर इन बिंदुओं पर दें ध्यान

- होलिका दहन बिजली, टेलीफोन तारों के नीचे नहीं होना चाहिए।

- पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, आतिशबाजी विक्रय/भंडारण स्थल से 100 मीटर की दूरी पर होलिका दहन हो।

- होलिका दहन स्थल किसी भी दशा में तहखानों व छतों पर नहीं होना चाहिए।

- होलिका दहन स्थल पर ड्रमों में पानी व सूखे बालू रेत की व्यवस्था होनी चाहिए। 

आग लगने पर इन नंबरों पर दें सूचना

कंट्रोल रूम : 112

अग्निशमन केंद्र सिविल लाइंस : 9454418558

अग्निशमन केंद्र नैनी : 9454418560

अग्निशमन केंद्र मेजा : 9454418564

अग्निशमन केंद्र बारा : 9454418567

अग्निशमन केंद्र सेरांव : 9454418566

अग्निशमन केंद्र हंडिया : 9454418562

अग्निशमन केंद्र हाई कोर्ट : 9454418629

अग्निशमन केंद्र फूलपुर : 9919651557

अग्निशमन केंद्र कोरांव : 7839864840

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को होली पर खुशखबरी, गैस सिलेंडर रिफिल में 559.58 रुपये मिल रही सब्सिडी

यह भी पढ़ें- प्रयागराज की होली : वर्ष 1930 में अंग्रेजी सरकार हिंदुओं के पर्वाें पर कहर बरपाती थी, ऐसे में निकाली बैलगाड़ी पर होली बरात