विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा, दो कारों की सीधी भिड़ंत में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, 6 घायल

By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 22 May 2026 01:09 PM (IST)Updated: Fri, 22 May 2026 02:52 PM (IST)

प्रयागराज में नैनी थाना क्षेत्र के लेप्रोसी चौराहे पर दो कारों की भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में ...और पढ़ें

प्रयगाराज के नैनी में दो कारों की भिड़ंत में में तीन लोगों की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस में स्वजन। जागरण

प्रयगाराज के नैनी में दो कारों की भिड़ंत में में तीन लोगों की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस में स्वजन। जागरण

HighLights

  1. नैनी थाना क्षेत्र में नये यमुना पुल के निकट लेप्रोसी चौराहे पर दुर्घटना हुई

  2. फाफामऊ निवासी परिवार के पांच सदस्य मैहर देवी दर्शन को जा रहे थे

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। जनपद में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। नैनी थाना क्षेत्र में नये यमुना पुल के निकट लेप्रोसी चौराहे के पास दो कारों में सीधी भिड़ंत हो गई। दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों (पिता व दो पुत्र) की मौत हो गई, जबकि इस कार में बैठे तीन व दूसरी कार सवार तीन लोग घायल हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शांतिपुर कॉलोनी निवासी परिवार जा रहा था मैहर

फाफामऊ कस्बा निवासी 45 वर्षीय दीपक चौरसिया पुत्र स्व. छेदीलाल चौरसिया, अपने बेटे 20 वर्षीय दिव्यांश चौरसिया एवं 17 वर्षीय मान चौरसिया उर्फ हर्षित, बहनोई अनिल चौरसिया पुत्र संगम लाल चौरसिया, बहन बेबी चौरसिया और बेटी हर्षिता चौरसिया मैहर दर्शन करने अर्टिका कार से जा रहे थे। लेप्रोसी चौराहे पर रीवा की तरफ से आ रही एक एक्सयूवी कार अनियंत्रित होकर दाएं तरफ जाकर इनकी कार से टकरा गई, जिससे दोनों कारों पर बैठे नौ लोग घायल हो गए। 

prayagraj Road Accident Damage 2 Car

कार में फंसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया 

घटना से मौके पर चीख-पुकार व अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों के साथ आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना देकर बचाव कार्य में जुट गए। इसी बीच पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। 

पिता दीपक और पुत्र दिव्यांशु व हर्षित की मौत

सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाका भेजा गया। वहां से गंभीर हालत हालत में दीपक चौरसिया और उनके बेटे दिव्यांशु व हर्षित को जिला अस्पताल रेफर किया गया। तीनों की रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं उनकी बहन, बहनोई और बेटी को घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया।

दूसरी कार सवार महोबा व सुलतानपुर के तीन लोग घायल 

दूसरी कार में बैठे अर्पित यादव पुत्र पवन कुमार यादव निवासी शंकर मार्केट गरथौली थाना कूडेभार जनपद सुलतानपुर, प्रिंस पुत्र रामगोपाल निवासी राजनी थाना महोकंठ जनपद महोबा और अंकित भी घायल हो गए।

यह भी पढ़ें- UP Board : एक विषय में फेल हैं तो अब कंपार्टमेंट परीक्षा दीजिए, इंप्रूवमेंट नहीं; व्यवस्था में बड़ा बदलाव करेगा बोर्ड

यह भी पढ़ें- 98 करोड़ रुपये से प्रयागराज के 28 वार्डों में मार्ग रोशनी से जगमगाएंगे, प्रकाश की बेहतर व्यवस्था करेगा नगर निगम