विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेल यात्री ध्यान दें! नीलांचल एक्सप्रेस समेत एक दर्जन ट्रेनों का बदलेगा रूट, देंखे पूरी लिस्ट

Published: Wed, 20 May 2026 02:53 PM (GMT+05:30)

प्रतापगढ़-जंघई सेक्शन में दोहरीकरण और बेंगलुरु यार्ड री-मॉडलिंग के कारण जून से अगस्त तक कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-जंघई सेक्शन में दोहरीकरण और नॉन-इंटरलोकिंग कार्य के कारण रेल प्रशासन ने जून महीने में कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है। इसके साथ ही केएसआर बेंगलुरु और व्हाइटफील्ड यार्ड री-माडलिंग कार्य के चलते जुलाई और अगस्त में भी कई गाड़ियां निरस्त, आंशिक निरस्त और डायवर्ट रहेंगी।

मार्ग परिवर्तन के तहत, पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस (12875) जून में अपने निर्धारित मार्ग के बजाय वाराणसी-जाफराबाद-सुल्तानपुर होकर चलेगी। बनारस-देहरादून (15119) और देहरादून-बनारस (15120) प्रयागराज रामबाग-प्रयाग होकर संचालित होगी, जिससे भदोही, जंघई और बादशाहपुर जैसे स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा।

ग्वालियर-बनारस बुलेंलखंड एक्सप्रेस (11107) और एलटीटी-गोरखपुर (15017) भी जून के अंतिम सप्ताह में प्रयागराज-प्रयागराज रामबाग-बनारस होकर चलेंगी, जिससे प्रयाग, फूलपुर और जंघई के यात्रियों को असुविधा होगी। इसके अलावा एलटीटी-गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस (11055), एलटीटी-छपरा (11059), एलटीटी-मऊ (15182) और एलटीटी-अयोध्या कैंट (22103) को वाया फाफामऊ-प्रतापगढ़-सुल्तानपुर-अयोध्या कैंट चलाया जाएगा।

कई ट्रेनें होंगी रीशेड्यूल

इस दौरान गोरखपुर-एलटीटी (15018), दुर्ग-छपरा (15160) और वाराणसी-इंदौर (20413) समेत कई ट्रेनें रीशेड्यूल कर देरी से चलेंगी।

दूसरी ओर, बेंगलुरु यार्ड कार्य के कारण अगस्त में लालकुंआ-बेंगलुरु विशेष (05074/05073) और बेंगलुरु-दानापुर विशेष (06509/06510) निरस्त रहेंगी। नई दिल्ली-बेंगलुरु एक्सप्रेस (12628/12627) और निजामुद्दीन-बेंगलुरु राजधानी (22692/22691) जुलाई-अगस्त में बेंगलुरु कैंट और केएसआर बेंगलुरु के बीच आंशिक रूप से रद रहकर एसएमवीटी बेंगलुरु व यशवंतपुर से संचालित होंगी।

व्हाइटफील्ड कार्य के कारण जून और जुलाई में दानापुर-एसएमवीटी बेंगलुरु विशेष (03251/03252) कुल 12 फेरों के लिए निरस्त रहेगी, तथा पांच जुलाई को कानपुर सेंट्रल-एसएमवीटी बेंगलुरु विशेष (04131) बदले मार्ग विजयवाड़ा-गुंटूर-धर्मावरम होकर चलेगी।

यह भी पढ़ें- माघ मेला 2027 से प्रयागराज में चलेगी 'Water Metro', बनाए जाएंगे 8 स्टेशन