विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रयागराज में रफ्तार का कहर! टूरिस्ट बस ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौत पर जमकर हुआ हंगामा

Published: Wed, 10 Sep 2025 11:30 AM (GMT+05:30)

प्रयागराज के मांडा इलाके में एक दर्दनाक हादसे में टूरिस्ट बस ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया जिससे ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रफ्तार के वार ने एक बार फिर दो लोगों की जान ले ली। मांडा इलाके में टूरिस्ट बस ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। नाराज घरवालों और ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए हाईवे पर जाम कर दिया जिससे अफरातफरी मच गई।

पुलिस ने किसी तरह गुस्साए लोगों को समझाकर शांत किया। इसके बाद लोग माने तो आवागमन शुरू हो सका। इससे पहले मंगलवार को ट्रक ने नैनी में पिता पुत्री को रौंद दिया था।

बताया गया है कि बुधवार सुबह बरहाकला गांव के निवासी 38 वर्षीय अमर सिंह और उमाकांत एक ही बाइक से ऊंचडीह बस स्टैंड जा रहे थे । आंधी गांव के सामने पहुंचे तो अनियंत्रित टूरिस्ट बस जो प्रयागराज जा रही थी, उसने बाइक में टक्कर मार दी।

सड़क पर गिरते ही बाइक सवार युवकों को बस कुचलते हुए निकल गई। दो लोगों की मौत से लोगों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने प्रयागराज _मिर्जापुर पर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। आवागमन बाधित होने पर एसीपी, एसडीएम और इंस्पेक्टर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। नाराज लोगों को किसी तरह शांत कराया।