विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में बनेंगे आठ नए चिल्ड्रेन पार्क, बच्चों को मिलेगा मौज-मस्ती और सेहत का तोहफा; जानवरों की कृतियां लुभाएंगी

By Birendra Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 18 Oct 2026 05:49 PM (IST)

प्रयागराज नगर निगम बच्चों के लिए आठ नए चिल्ड्रेन पार्क बनाने जा रहा है, जिससे उन्हें मौज-मस्ती और शारीरिक व्यायाम ...और पढ़ें

प्रयागराज में आठ नए चिल्ड्रेन पार्क बनेंगे, जहां बच्चे मौज-मस्ती कर सकेंगे। जागरण आर्काइव

प्रयागराज में आठ नए चिल्ड्रेन पार्क बनेंगे, जहां बच्चे मौज-मस्ती कर सकेंगे। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. स्विंग और फन स्लाइडर पर बच्चे धमाचौकड़ी मचाएंग।

  2. बुजुर्गों के बैठने के लिए पार्कों में बेंच भी लगाए जाएंगे

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। टहलने, घूमने और खेलने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। लेकिन समय के साथ बच्चे, युवा और बुजुर्गों की दिनचर्या बदल चुकी है। लोग शारीरिक व्यायाम करने से बचने लगे हैं। औसतन, आजकल के बच्चे दिन में सात घंटे फोन, लैपटाप, टैबलेट और टेलीविजन जैसे इलेक्ट्रानिक उपकरणों को देखने में बिताते हैं।

नगर निगम आठ जोन में बनवाएगा चिल्ड्रेन पार्क

बच्चे पार्क में जाकर अपने हम उम्र के साथ खेलें और मनोरंजन करें जिससे की उनकी शारीरिक शक्ति, वजन बेहतर रहे। तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम हर जोन में चिल्ड्रेन पार्क बनाने की विचार रहा है। नगर निगम के आठ जोन में आठ चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 10 से 12 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी।

इन स्थानों पर बनेगा पार्क 

खुल्दाबाद, मुट्ठीगंज, कटरा, अल्लापुर, नैनी, ट्रांसपोर्ट नगर, फाफामऊ और झूंसी जोन में चिल्ड्रेन पार्क बनाने की योजना तैयार किया है। इसके चिल्ड्रेन पार्क बनाने के लिए दीपावली के बाद पार्कों का सर्वे शुरू होगा। एक पार्क का दायरा दो से तीन एकड़ के आसपास रहेगा। चिल्ड्रेन पार्क बनाने के लिए क्षेत्रीय पार्षदों से भी सुझाव लिया जाएगा।

20 नवंबर से शुरू होगा सर्वे

महापौर गणेश केसरवानी ने बताया कि 20 नवंबर के बाद से चिल्ड्रेन पार्क के लिए सर्वे शुरू हो जाएगा। दो माह में स्थान का निर्धारण किया जाएगा और अगले वित्तीय वर्ष से पार्क बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

पार्क में यह मिलेगी सुविधा

चिल्ड्रन पार्क बनाया जाएगा। पार्क में बच्चों के लिए विभिन्न तरह के प्ले स्टेशन होंगे। यहां स्विंग और फन स्लाइडर पर बच्चे धमाचौकड़ी मचाएंगे। फाइबर व मेटल से निर्मित हाथी, घोड़े, जिराफ, मेढक, छिपकली, शेर, खरगोश, तितली व चिड़ियों की कृतियां भी होंगी, जो पार्क की खूबसूरती बढ़ाने के साथ बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाएंगी। इसके अलावा बैठने के लिए बेंच का भी प्रबंध रहेगा।