विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में बनेंगे 6 फ्लाई ओवर, 2 तो शास्त्री ब्रिज और चंद्रशेखर आजाद पुल से भी लंबे होंगे; जाम से मिलेगा छुटकारा

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 19 Jun 2026 08:40 PM (GMT+05:30)

प्रयागराज में यातायात जाम से निपटने के लिए सेतु निगम ने छह नए फ्लाईओवर का प्रस्ताव तैयार किया है। इनमें ...और पढ़ें

प्रयागराज में आधा दर्जन फ्लाई ओवर बनेंगे, जाम से छुटकारा मिलेगा।

प्रयागराज में आधा दर्जन फ्लाई ओवर बनेंगे, जाम से छुटकारा मिलेगा।

HighLights

  1. दो से ढाई किमी होगी फोर लेन फ्लाईओवर की दूरी, निर्माण को सेतु निगम ने तैयार किया प्रस्ताव

  2. भरद्वाज चौराहे पर पार्वती हास्पिटल के सामने से लोक सेवा आयोग चौराहा तक बनेगा फ्लाईओवर

  3. शहर को मिलेगी भीषण यातायात जाम से राहत।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। स्मार्ट सिटी का दर्जा मिले छह वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी प्रयागराज में जाम की समस्या से लोगों को छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। इस गंभीर समस्या से शहर के लोगों को राहत दिलाने के लिए छह फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव सेतु निगम की ओर से तैयार किया गया है। दो फ्लाईओवर की लंबाई गंगा पर बने शास्त्री और चंद्रशेखर आजाद पुल से भी अधिक रहेगी।

संगम जाने वालों को नहीं झेलना होगा जाम 

संगम क्षेत्र जाने वाले लोगों को महर्षि भरद्वाज चौराहा के पास जाम से छुटकारा दिलाने के लिए पार्वती हॉस्पिटल के सामने से लोक सेवा आयोग चौराहा तक फ्लाईओवर बनाने की योजना बनाई गई है। इस फोरलेन फ्लाईओवर की लंबाई लगभग 2500 मीटर होगी। इस फ्लाईओवर की लंबाई शास्त्री पुल की लंबाई से लगभग 300 मीटर अधिक होगी। गंगा पर बने फोर लेन शास्त्री पुल की लंबाई 2200 मीटर है।

लखनऊ-अयोध्या रूट पर जाम से मिलेगी मुक्ति

लखनऊ व अयोध्या और प्रतापगढ़ रूट से आने वालों को बेली, राजापुर और म्योहाल पर जाम से छुटकारा दिलाने के लिए कलश चौराहा से 100 मीटर आगे से लोक सेवा आयोग चौराहा तक फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है,जिसकी दूरी लगभग 2000 मीटर रहेगी। गंगा पर फाफामऊ पुल की लंबाई से इस फ्लाईओवर की लंबाई 900 मीटर अधिक रहेगी। फाफामऊ में गंगापर बने आजाद पुल की लंबाई लगभग 1100 मीटर है।

नंबर गेम

6 फ्लाईओवर का प्रस्ताव तैयार है

4 फोर-लेन फ्लाई ओवर बनेगा

2 टू-लेन फ्लाईओवर बनेगा

700 से 2500 मीटर होगी लंबाई।

इन तीन स्थानों पर भी बनेंगे फ्लाई ओवर 

सेतु निगम की ओर से इन दोनों फ्लाईओवर का निर्माण करने के लिए कार्य योजना बनाकर शासन के पास मंजूरी के लिए फाइल भेज दी गई है। इसके अलावा कटरा के पास लक्ष्मी टाकिज चौराहा से आनंद हास्पिटल तक, सिविल लाइंस में आयकर कार्यालय से हनुमान मंदिर चौराहा से आगे तक, मेडिकल चौराहा से सीएमपी डिग्री कालेज तक फ्लाई ओर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। 

प्रयागराज शहर में अलग-अलग स्थानों पर छह फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। स्टेनली रोड और महर्षि भरद्वाज चौराहा के पास से बनने वाले फ्लाईओवर की लंबाई गंगा पर बने शास्त्री और चंद्रशेखर आजाद पुल से अधिक होगी। शासन से जीओ जारी होने के बाद निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
- राहित कुमार मिश्र, परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम। 

यह भी पढ़ें- Sawan 2026 : हर सोमवार को शिव स्तुति का खास योग, यहां देखें सावन में पड़ने वाले खास योग में व्रत और त्योहार

यह भी पढ़ें- प्रयागराज की 700 सड़कें 200 करोड़ रुपये से गड्ढामुक्त होंगी, शहर व विस्तारित क्षेत्रों में आवागमन होगा आरामदायक