विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तालाब में डूब रहे भेंड़ को तो बचा लिया...खुद गहरे पानी में डूब गया किशोर, प्रयागराज में दर्दनाक हादसा

By rajendra yadav Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 20 Jun 2026 01:00 PM (IST)

प्रयागराज के सोनबरसा गांव में तालाब में भेड़ बचाते समय 16 वर्षीय किशोर मुकेश पाल की डूबने से मौत हो ...और पढ़ें

प्रयागराज के मेजा में किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई।

प्रयागराज के मेजा में किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई।

HighLights

  1. मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने बरामद किया किशोर का शव

  2. यमुनापार के मेजा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में दुर्घटना

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। यमुनापार में मेजा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के पास स्थित तालाब में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। भेड़ों को नहलाते समय 16 वर्षीय एक किशोर की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब एक भेड़ तालाब के गहरे पानी में चला गया और किशोर उसे बचाने की कोशिश करने लगा। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद किशोर का शव तालाब से बाहर निकाला।

चाचा और चचेरे भाइयों संग भेंड़ चराने गया था

सोनबरसा गांव के रहने वाले विजय प्रकाश पाल का 16 वर्षीय बेटा मुकेश पाल अपने चाचा ओम प्रकाश और चचेरे भाई विशाल व विवेक के साथ भेड़ चराने लेहड़ी गांव गया था। इसी दौरान एक भेड़ गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देखकर भेड़ को निकालने के लिए मुकेश आगे बढ़ा तो वह भी गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

डूब रहे मुकेश को नहीं बचा सके चाचा...

चाचा ओम प्रकाश ने मुकेश को बचाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। घटना की जानकारी गांव के लोगों को भी तो बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मशक्कत के बाद मुकेश को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस हादसे से परिवार व गांव में गमगीन माहौल है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में डंपर ने फिर लील ली एक जान, टक्कर से फल विक्रेता की मौत; शव रख किया रास्ताजाम

यह भी पढ़ें- सीट बचाने के लिए टीजीटी-पीजीटी भर्ती में एनओसी अनिवार्य हो, मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अभ्यर्थियों ने की मांग