Sugar Prices Hike : 20 दिनों में करीब 25 रुपये रेट उछला, प्रयागराज के DM फुल स्टॉक का कर रहे दावा
Sugar Prices Hike प्रयागराज में पिछले 20 दिनों में चीनी के दाम में करीब 25 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। ...और पढ़ें

Sugar Prices Hike प्रयागराज डीएम के दावों के बावजूं चीनी के दाम में भारी उछा आई है।
HighLights
तीन दिनों में दो बार डीएम ने जमाखोरी और कालाबाजारी पर कड़ी कार्यवाही को चेताया
इन तीन दिनों में पांच रुपये बढ़ गए चीनी के दाम, प्रशासन छापेमारी तक नहीं करा पा रहा
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Sugar Prices Hike संगम नगरी में पिछले 20 दिनों में चीनी कीमत 25 रुपये के करीब बढ़ गई। यही हालत रही तो रक्षाबंधन तक इसके दाम और भी बढ़ सकते हैं। वहीं डीएम मनीष कुमार वर्मा ने फिर दावा किया कि चीनी का स्टॉक फुल है। इसे लेकर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तीन दिन पहले भी इनकी ओर से चीनी की पर्याप्त उपलब्धता का दावा किया गया था। उसके बाद पांच रुपये प्रति किलो दाम बढ़ गए।
अब चीनी 68-80 रुपये प्रति किलो बिक रही
जुलाई के अंतिम दिन सप्ताह में चीनी 48 रुपये प्रति किलो थी। अब चीनी कहीं 68 रुपये तो कहीं पर 70, 75 और 80 रुपये प्रति किलो बिक रही है। त्योहारी सीजन के नजदीक आने और बढ़ती कीमतों के बीच जिला प्रशासन ने पर्याप्त स्टाक होने का दावा किया है। डीएम ने कहा कि इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर चीनी की कमी से संबंधित फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी व्यक्ति, व्यापारी के जमाखोरी, कालाबाजारी में संलिप्त पाए जाने पर उसके विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।
कालाबाजारी-जमाखोरी पर जेल भेजा जाएगा
डीएम ने कहा कि जनपद में चीनी की कमी नहीं है। आवश्यकतानुसार आपूर्ति भी हो रही है। थोक व्यापारियों से कहा कि भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के पोर्टल पर चीनी के स्टाक की स्थिति तत्काल घोषित करें। थोक कारोबारियों के स्टॉक की आकस्मिक जांच कराई जा रही है। जमाखोरी अथवा कालाबाजारी पकड़ी गई तो मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेजा जाएगा।
लोगों का आरोप- छापेमारी व धरपकड़ नहीं हो रही
Sugar Prices Hike शहर के लोगों का कहना है कि चीनी कीमतें क्यों बढ़ रही है, अफसर इसको स्पष्ट नहीं कर रहे हैं। यही नहीं जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ न छापेमारी हो रही है और न ही कोई धरपकड़ की जा रही है।
