विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज: सपा नेता के हत्यारों से पुलिस की मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर समेत दो को लगी गोली; चार गिरफ्तार

Published: Wed, 16 Sep 2026 04:22 PM (IST)

प्रयागराज में सपा नेता पवन यादव की हत्या के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसमें हिस्ट्रीशीटर लल्ला यादव और निहाल को गोली लगी।

सपा नेता पवन यादव के हत्यारों की पुलिस से मुठभेड़।

सपा नेता पवन यादव के हत्यारों की पुलिस से मुठभेड़।

HighLights

  1. सपा नेता पवन यादव हत्याकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़।

  2. हिस्ट्रीशीटर लल्ला यादव और निहाल को मुठभेड़ में गोली लगी।

  3. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद किए।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव और पूर्व प्रधान पवन कुमार यादव की मंगलवार शाम गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस से बुधवार अपराह्न मुठभेड़ हो गई।

हिस्ट्रीशीटर लल्ला यादव और उसके सहयोगी अपराधी निहाल को गोली लगी है। प्रधान पति विनोद यादव और बृजेश यादव को भी गिरफ्तार किया गया है।

गोली से जख्मी आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके कब्जे से असलहा और कारतूस बरामद हुआ है। उधर, पोस्टमार्टम हाउस पर न्याय की मांग को लेकर पीड़ित परिवार के लोग धरने पर बैठे रहे।

उन्होंने परिवार की सुरक्षा, असलहे का लाइसेंस समेत अन्य की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने समझा कर शांत कराया। तनाव को देखते हुए गांव में भी अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में सपा नेता पवन यादव हत्याकांड में नया मोड़, 8 साल पहले हुए बम हमले की कड़ी जांच रही पुलिस

क्या है पूरा मामला

बताया गया कि हंडिया थाना क्षेत्र के मुगराव गांव निवासी पूर्व प्रधान पवन यादव मंगलवार शाम पिलर नंबर 52 के पास कुछ लोगों के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान बाइक से तीन बदमाश वहां पहुंचे। दो ने हेलमेट लगा रखा था। एक बदमाश ने पवन यादव पर फायर झोंक दिया। पीठ में गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े तो हमलावर भाग निकले।

घटना से अफरा-तफरी मच गई थी। आनन-फानन में जख्मी पवन को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।