विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज जंक्शन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 53 हजार की अंग्रेजी शराब व बीयर के साथ तस्कर गिरफ्तार

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 16 May 2026 03:51 PM (IST)

प्रयागराज जंक्शन पर आरपीएफ ने 'आपरेशन सतर्क' के तहत 53 हजार रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर जब्त की। ...और पढ़ें

'आपरेशन सतर्क' के तहत प्रयागराज जंक्शन पर आरपीएफ की गिरफ्त में तस्कर व बरामद शराब। सौ. आरपीएफ

'आपरेशन सतर्क' के तहत प्रयागराज जंक्शन पर आरपीएफ की गिरफ्त में तस्कर व बरामद शराब। सौ. आरपीएफ

HighLights

  1. 'आपरेशन सतर्क' के तहत आरई रेस्ट हाउस के पास चेकिंग के दौरान दबोचा

  2. मीरजापुर का रहने वाले आरोपित के पास से विभिन्न ब्रांडों की शराब बरामद

प्रयागराज जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रेलवे सुरक्षा बल ने प्रयागराज जंक्शन परिसर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘आपरेशन सतर्क’ के तहत शनिवार को एक बड़ी सफलता मिली। आरपीएफ ने स्टेशन परिसर से अवैध रूप से ले जाई जा रही भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कुल कीमत करीब 53 हजार रुपये आंकी गई है।

जंक्शन के गेट संख्या 6 के पास पकड़ाया तस्कर

आरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व और निरीक्षक अमित कुमार मीणा के निर्देशन में शनिवार (16 मई) को स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान उप निरीक्षक कार्तिक मिश्रा और सहायक उप निरीक्षक अतुल कुमार सिंह को आरई रेस्ट हाउस के पास गेट संख्या 6 के निकट एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस टीम ने जब उसे रोककर उसके पास मौजूद सामान की तलाशी ली, तो उसमें से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। तलाशी के दौरान आरोपित के पास से नामी ब्रांडों की अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की गई।

मीरजापुर का रहने वाला है आरोपित

पूछताछ में पकड़े गए आरोपित ने अपना नाम रोहित पुत्र अच्छेवर चौहान बताया, जो कि मीरजापुर जनपद के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के मरुहना गांव का निवासी है। बरामद शराब के संबंध में आरोपित कोई भी वैध दस्तावेज या लाइसेंस नहीं दिखा सका। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

जारी रहेगा चेकिंग अभियान

आरपीएफ ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपित और बरामद शराब को आगे की कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग को सौंप दिया है। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि स्टेशन परिसर में अवैध सामान की तस्करी और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी इसी तरह का चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत, मायके वालों ने किया हंगामा; लगाया दहेज हत्या का आरोप

यह भी पढ़ें- ईंट-भट्ठों व निर्माण साइटों पर दोपहर 12 से शाम चार बजे तक श्रमिकों से काम नहीं लिया जाएगा, लू से बचाव को गाइडलाइन जारी