संगम नगरी में चाकूबाजी की घटना, रिटायर्ड बैंक कर्मचारी पर हमला, लूट की कोशिश, आरोपित निकले पड़ोस के दो नाबालिग लड़के
प्रयागराज में चाकूबाजी की एक और घटना सामने आई है। करेली के भावापुर मुहल्ले में रिटायर्ड बैंक कर्मचारी राजकुमार मिश्रा ...और पढ़ें

प्रयागराज के करेली स्थित भावापुर मुहल्ले में सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी को लूट के प्रयास में चाकू मारकर घायल कर दिया गया है।
HighLights
करेली के भावापुर मुहल्ले में वारदात, घायल कर्मी अस्पताल में भर्ती
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने छानबीन की, आरोपित पकड़े गए
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना हुई है। शहर के भावापुर इलाके में रहने वाले रिटायर बैंक कर्मचारी राजकुमार मिश्रा पर पड़ोस के दो नाबालिग लड़कों ने चाकू से हमला कर दिया। इतना ही नहीं उन्हाेंने घर में लूटपाट की कोशिश भी की। जख्मी राजकुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वारदात के समय घर में अकेले थे राजकुमार
बताया गया है कि करेली थाना क्षेत्र के भावापुर में रहने वाले रिटायर बैंक कर्मचारी राजकुमार बुधवार को घर में अकेले थे। बेटे और बहू बाहर घूमने गए हैं। देर शाम पड़ोस में रहने वाले दो लड़के बहाना बनाकर घर में घुस गए और फिर चाकू से राजकुमार पर हमला कर दिया।
आरोपितों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
राजकुमार की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावार भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और घायल राजकुमार को अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने छानबीन करते हुए घटना में शामिल लड़कों को पकड़ लिया और पूछताछ कर रही है।
शहर में अपराध का बदला ट्रेंड
प्रयागराज शहर में अपराधियों ने अपराध करने का ट्रेंड बदल दिया है। पहले अपराध के लिए बस मारे जाते थे, पिस्तौल से गोली मारी जाती थी। वहीं अब चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ गई हैं। अपराध को अंजाम देने के लिए अब बम, तमंचे का प्रयोग कम और चाकूबाजी का अधिक होने लगा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।