विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

New Circle Rate in Prayagraj : नए सर्किल रेट के लागू होने से पहले ही बढ़े संपत्तियों के बैनामे, दीवाली-नवरात्र का तोड़ा रिकार्ड

By Jagran News Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 02 Dec 2025 02:02 PM (IST)

New Circle Rate in Prayagraj प्रयागराज में नया सर्किल रेट लागू होने की संभावना के चलते संपत्ति पंजीकरण में भारी ...और पढ़ें

New Circle Rate in Prayagraj प्रयागराज नया सर्किल रेट अभी लागू होने से पहले संपत्ति की रजिस्ट्री में रिकार्ड वृद्धि हुई है।

New Circle Rate in Prayagraj प्रयागराज नया सर्किल रेट अभी लागू होने से पहले संपत्ति की रजिस्ट्री में रिकार्ड वृद्धि हुई है। 

HighLights

  1. जिले की लगभग सभी तहसीलों में संपत्तियों की बढ़ी रजिस्ट्री, सदर में सबसे ज्यादा

  2. करछना, फूलपुर व सोरांव के साथ हंडिया व मेजा में भी एक हफ्ते से बैनामे अधिक

  3. जनपद में पांच से 15 प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी प्रशासन ने की है

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। New Circle Rate in Prayagraj दीपावली और नवरात्र में संपत्तियों की जितनी रजिस्ट्री होती है, उतनी ही पिछले एक हफ्ते से हो रही है। नया सर्किल रेट लागू होने को लेकर बैनामों की संख्या बढ़ने की वजह बताई जा रही है। नया सर्किल रेट अगले हफ्ते से लागू होने की उम्मीद जताई गई है।

पिछले एक सप्ताह से मकान-दुकान, प्लाट-फ्लैट के बढ़े बैनामे

New Circle Rate in Prayagraj  जनपद में पिछले एक हफ्ते से मकान, दुकान, प्लाट, फ्लैट के बैनामों की जैसे बाढ़ सी आ गई है। सभी उप निबंधक कार्यालयों में सुबह से ही संपत्तियों की रजिस्ट्री कराने वालों की भीड़ जुट जाती है, जो शाम तक बनी रहती है। सबसे ज्यादा सदर तहसील के दोनों उप निबंधक कार्यालयों में बैनामे हुए हैं।

एक सप्ताह में जिले में 2250 बैनामे 

New Circle Rate in Prayagraj  पिछले हफ्ते में सोमवार से लेकर इस हफ्ते के सोमवार तक सदर तहसील के दोनों रजिस्ट्री दफ्तरों में 630 बैनामे हुए हैं। इतने बैनामे इस वर्ष दोनों कार्यालयों में दीपावली के त्योहार पर भी नहीं हो सके थे। वहीं जिले भर में 2250 बैनामे हुए हैं। मंगलवार से शनिवार तक के लिए लोगों ने समय भी लिया है।

नए सर्किल रेट की तैयारी अंतिम चरण में 

सदर प्रथम के उप निबंधक चतुर्भुज पांडेय ने बताया कि एक हफ्ते से बैनामों की संख्या बढ़ गई। एआइजी स्टांप राकेश चंद्रा ने बताया कि नए सर्किल रेट की तैयारी अंतिम चरण में है। सदर तहसील में भी नए सर्किल रेट की तैयारी फाइनल हो गई है। सिर्फ फूलपुर तहसील का फाइनल होना शेष है जिसे मंगलवार तक पूरा कर लिया जाएगा। अन्य सभी तहसीलों का पहले ही काम पूरा हो चुका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले हफ्ते तक नया सर्किल रेट लागू हो जाएगा।

पांच से 15 प्रतिशत तक बढ़ेगा सर्किल रेट 

New Circle Rate in Prayagraj  जनपद में पांच से 15 प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी है। इसमें सिविल लाइंस, अशोक नगर, जार्ज टाउन व टैगोर टाउन का सबसे ज्यादा रेट बढ़ेगा। वहीं नैनी, झूंसी, फाफामऊ व झलवा क्षेत्र में भी ज्यादा रेट बढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Magh Mela 2026 : प्रयागराज के संगम तट पर संत-अधिकारियों ने किया गंगा पूजन, आज से ही शुरू होगा भूमि आवंटन

यह भी पढ़ें- Magh Mela 2026 : प्रयागराज में रेलवे का कड़ा सुरक्षा घेरा, रेल ट्रैक से स्टेशन नहीं जा सकेगी भीड़, मुख्य रास्ते से जाना होगा