विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज के 1500 पंचायत सहायकों को अक्टूबर में मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय, शासन ने दी राहत

By Surya Prakash Tiwari Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 03 Oct 2026 02:51 PM (IST)

प्रयागराज के 1500 पंचायत सहायकों को अक्टूबर में बढ़ा हुआ मानदेय मिलेगा, जो सितंबर से लागू होगा। संघर्ष के बाद ...और पढ़ें

पंचायत सहायकों का बढ़ा मानदेय अक्टूबर से मिलेगा।

पंचायत सहायकों का बढ़ा मानदेय अक्टूबर से मिलेगा।

HighLights

  1. काफी संघर्ष के बाद पंचायत सहायकों का बढ़ाया गया मानदेय

  2. अभी तक 6 हजार रुपये मानदेय मिलता था, अब मिलेगा 9 हजार

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। काफी संघर्ष के बाद पंचायत सहायकों का जो मानदेय बढ़ाया गया है, उसका लाभ अक्टूबर में ही मिल जाएगा। इसे लेकर पिछले दिनों शासन की ओर से जारी कर दिया गया। जिले में 1540 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष करीब 1500 पंचायत सहायक तैनात हैं।

बढ़ा मानदेय सितंबर से लागू

बीते दिनों प्रदेश भर के पंचायत सहायकों ने मानदेय बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर कड़ा विरोध-प्रदर्शन किया था। इसके बाद सरकार ने मानदेय बढ़ाने की घोषणा की थी। अभी तक इन्हें छह हजार रुपये मानदेय मिलता था। इसमें तीन हजार रुपये की बढ़ोतरी का ऐलान किया गया था। यह आदेश सितंबर के महीने से ही लागू माना जाएगा।

डीपीआरओ बोले- अक्टूबर से मिलेगा बढ़ा मानदेय 

इस संबंध में प्रयागराज के डीपीआरओ रविशंकर द्विवेदी का कहना है कि अक्टूबर माह में होने वाले भुगतान में ही जनपद के सभी पंचायत सहायकों को नौ-नौ हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा।