विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज के DPS में राज्यपाल के हेलीकाप्टर को उतरना था, वीआइपी ड्यूटी पर तैनात दारोगा को आया हार्ट अटैक; चली गई जान

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 11 Apr 2026 03:13 PM (IST)

प्रयागराज के डीपीएस में राज्यपाल के आगमन को लेकर वीआइपी ड्यूटी पर तैनात दारोगा नकछेद नाथ कनौजिया को हार्ट अटैक ...और पढ़ें

प्रयागराज के नैनी में अचानक तबीयत खराब होने पर एंबुलेंस में लेटे दारोगा। जागरण

प्रयागराज के नैनी में अचानक तबीयत खराब होने पर एंबुलेंस में लेटे दारोगा। जागरण 

HighLights

  1. बारा थाना क्षेत्र में तैनात दारोगा की लगाई गई थी वीआइपी ड्यूटी

  2. अयोध्या जनपद के मूल निवासी थे दारोगा नकछेद नाथ कनौजिया

संसू, नैनी (प्रयागराज)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के आगमन को लेकर शनिवार को वीआइपी ड्यूटी पर तैनात एक दारोगा को अचानक हार्ट अटैक आया। आनन-फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। 

अयोध्या के मूल निवासी थे दारोगा नकछेद नाथ कनौजिया

बताया जाता है कि नकछेद नाथ कनौजिया अयोध्या के मूल निवासी थी। प्रयागराज के यमुनापार में बारा थाना क्षेत्र में बतौर उप निरीक्षक इन दिनों उनकी तैनाती थी। शनिवार को नैनी के दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में उनकी वीआइपी ड्यूटी लगाई गई थी।

तबीयत बिगड़ी तो तत्काल अस्पताल ले जाया गया

डीपीएस में शनिवार को राज्यपाल को आना था। यहां राज्यपाल के हेलीकॉप्टर को उतरना था। बताया जाता है कि इसी दौरान नकछेद नाथ कनौजिया की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। तत्काल ही उन्हें लेकर लोग अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत बताया। हार्ट अटैक आने से मौत की बात कही गई।

यह भी पढ़ें- बेटी की शादी से लौट रहे दंपती ट्रेन में गहरी नींद में थे, 60 हजार नकद व 7.49 लाख के आभूषण भरा ट्राली बैग चलती ट्रेन में चोरी

यह भी पढ़ें- बेसिक विद्यालयों के शिक्षक नौकरी बचाने के लिए करेंगे ब्रिज कोर्स, UP के 35,000 अध्यापकों ने कराया है पंजीकरण