विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हथियारों की तस्करी और ISI कनेक्शन, 'धुरंधर-2' में दिखी यूपी के माफिया अतीक अहमद के 'बाहुबल' की झलक

By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 19 Mar 2026 09:01 PM (IST)Updated: Fri, 20 Mar 2026 03:46 PM (IST)

फिल्म 'धुरंधर-2' की रिलीज के बाद एक समय में प्रयागराज का माफिया रहा अतीक अहमद फिर चर्चा में है।

माफिया अतीक अहमद की फाइल फोटो।

माफिया अतीक अहमद की फाइल फोटो।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद एक बार फिर चर्चा में है। 19 मार्च को रिलीज हुई फिल्म धुरंधर-2 (Dhurandhar-2 The Revenge) में कई दृश्य फिल्माए गए, जिन्हें देखकर शहर के लोगों के साथ ही इंटरनेट मीडिया पर माफिया अतीक और उसके हत्याकांड पर चर्चा होने लगी।

फिल्म के प्रशंसकों का कहना है कि धुरंधर फिल्म के दूसरे पार्ट में सांसद, विधायक के बाद गैंग्स्टर बने अतीक अहमद से मिलने वाली शक्ल के किरदार को दिखाया गया है।

हालांकि उस किरदार का नाम आतिफ अहमद रखा गया है। रुपहले पर्दे पर माफिया अतीक की जिंदगी से जुड़े कई पहलुओं को दर्शाया गया।

फिल्म में अतीक के तार ISI से

इसमें अतीक अहमद के तार पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी आइएसआइ से जोड़ा गया है। नकली नोट, असलहों की तस्करी का कनेक्शन भी दिखा है। फिल्म में अतीक और उसके छोटे भाई अशरफ की पुलिस हिरासत में हत्या को भी दिखाया गया है।

यह भी पढ़ें- 'धुरंधर-2' का वो 1 सीन जिसने थियेटर में मचा दिया गदर, रणबीर का डायलॉग सुन दर्शक बोले- 'ये है असली हिंदुस्तान!'

माफिया अतीक से एएनए ने भी की थी पूछताछ 

उमेश पाल हत्याकांड के बाद माफिया अतीक से एनआइए और एटीएस ने भी पूछताछ की थी। पंजाब के रास्ते पाकिस्तान से आने वाले हथियार के बारे में कहा गया था।

अतीक और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल 2023 की रात पुलिस हिरासत में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शूटरों ने वारदात के लिए जिगाना पिस्टल का इस्तेमाल किया था। तीनों आरोपित चित्रकूट जेल में बंद हैं।

यह भी पढ़ें- धुरंधर-2 में दिखा प्रयागराज जंक्शन, यहां नहीं हुई थी शूटिंग फिर कैसे 'हमजा' व 'पिंडा' पहुंच गए? उठा रहस्य से पर्दा 

अतीक पर 100 केस दर्ज थे

अतीक के खिलाफ करीब 100 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। हत्या से एक माह पहले ही उसे उमेश पाल का अपहरण करने के मुकदमे में आजीवन कारावास की सजा मिली थी। पुलिस जब कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद काल्विन अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराने गई थी, तभी हत्या हुई थी।