विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नजूल की जमीन पर बना डॉग केयर सेंटर सील, व्यावसायिक गतिविधि के चलते प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने की कार्रवाई

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 18 Jul 2026 01:32 PM (IST)

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने इंडियन प्रेस चौराहा स्थित एक डॉग केयर सेंटर को नजूल की जमीन पर अवैध व्यावसायिक ...और पढ़ें

प्रयागराज के इंडियन प्रेस चौराहा स्थित इसी डॉग केयर सेंटर को पीडीए ने सील किया। जागरण

प्रयागराज के इंडियन प्रेस चौराहा स्थित इसी डॉग केयर सेंटर को पीडीए ने सील किया। जागरण

HighLights

  1. शहर के इंडियन प्रेस चौराहे के निकट संचालित था डॉग केयर सेंटर

  2. पीडीए ने शिकायत के बाद की कार्रवाई, नोटिस भी चस्पा कर दी गई 

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर में इंडियन प्रेस चौराहा के निकट संचालित डॉग केयर सेंटर को प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने सील कर दिया। इसके बाद नोटिस चस्पा कर दी। कार्रवाई के दौरान मौके पर गहमा-गहमी का माहौल रहा। डॅग केयर सेंटर नजूल की जमीन पर अवैध रूप से संचालित होने की शिकायत पीडीए में हुई थी। संचालक से स्वामित्व के अभिलेख मांगे गए थे, समय सीमा के अंदर उपलब्ध न कराने पर अधिकारियों ने भवन को बंद कराकर सील कर दिया।

शिकायत पीडीए व नगर निगम में की गई थी 

पीडीए के अनुसार डॉ. मंजुला श्रीवास्तव पत्नी स्व. श्रीश चंद डॉग केयर सेंटर का संचालन कर रही थीं। जमीन नजूल की है और इस पर व्यावसायिक गतिविधि की शिकायत पीडीए और नगर निगम में पहले भी कई बार की जा चुकी थी।

नोटिस भेजकर स्वामित्व का मांगा था अभिलेख 

इस संबंध में पीडीए सचिव विनीत कुमार सिंह ने बताया कि एक महीने पहले ही संचालक को नोटिस भेजकर स्वामित्व का अभिलेख मांगा गया था। हालांकि संचालक की ओर से संतोषजनक अभिलेख नहीं दिए गए। इस कारण शुक्रवार को डॉग केयर सेंटर को सील कर दिया। नोटिस चस्पा की गई है और 15 दिन का समय दिया गया है। उचित जवाब नहीं मिला तो भवन को ध्वस्त करा दिया जाएगा।  

पीडीए ने अवैध प्लाटिंग ध्वस्त कराई

प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने तहसील सदर के सल्लाहपुर छबीलेपुर इलाके में गुड्डू प्रधान और अन्य के द्वारा चार बीघा जमीन पर कराई गई अवैध प्लाटिंग शुक्रवार को ध्वस्त करा दी। इस कार्रवाई के दौरान पीडीए के जोनल अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- स्कूल से घर जा रही सात वर्षीय बालिका को बदमाश ने झाड़ी में खींचा, ग्रामीणों ने दबोचा और जमकर की पिटाई

यह भी पढ़ें- कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राएं फर्राटे से अंग्रेजी बोल सकेंगी, शिक्षकों को भाषा की दक्षता बढ़ानी होगी