विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कालिंदीपुरम, शांतिपुरम और नैनी आवासीय योजनाओं में 300 भूखंडों की बिक्री करेगा PDA, रजिस्ट्रेशन शीघ्र

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 17 May 2026 08:36 PM (GMT+05:30)

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) नैनी, कालिंदीपुरम और शांतिपुरम आवासीय योजनाओं में 300 से अधिक भूखंडों की नीलामी करेगा। इनमें आवासीय ...और पढ़ें

पीडीए 300 से अधिक भूखंडों की बिक्री नीलामी के माध्यम से करेगा।

पीडीए 300 से अधिक भूखंडों की बिक्री नीलामी के माध्यम से करेगा।

HighLights

  1. 300 से अधिक भूखंडों की बिक्री करने की तैयारी

  2. नीलामी के माध्यम से भूखडों को बेचेगा पीडीए

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) अपनी तीन आवासीय योजनाओं में व्यावसायिक भूखंडों की बिक्री प्रक्रिया शुरू करने के बाद, अब नैनी कालिंदीपुमर और शांतिपुरम आवासीय योजना में व्यावसायिक और आवासीय भूखंडों की बिक्री करने की तैयार कर रहा है। तीनों आवासीय योजनाओं को मिलाकर 300 से अधिक भूखंडों की बिक्री की जाएगी।

नीलामी के माध्यम से भूखंडों की बिक्री होगी 

दो माह के भीतर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। तीनों आवासीय योजनाओं में भूखंडों की बिक्री नीलामी के माध्यम से की जाएगी। शांतिपुरम में सबसे अधिक 150 भूखंडों की बिक्री करने की तैयारी की जा रही है । नैनी में 60 और कालिंदीपुरम 90 भूखंड बेचे जाएगे। जुलाई से अगस्त के बीच आवासीय भूखंडों की बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कराए जाने की संभावना है।

रजिस्ट्रेशन एक माह तक कर सकेंगे 

एक माह तक रजिस्ट्रेशन करने की सुविधा रहेगा। 40 वर्ग मीटर से लेकर 200 वर्ग मीटर के दायरे वाले प्लाट तैयार किए जा रहे हैं। पीडीए के जोनल अधिकारी सूरज पटेल ने बताया कि तीनों आवासीय येाजनाओं में बड़े पैमाने पर भूखंडाें की बिक्री की जाएगी। 300 से अधिक आवासीय भूखंडों को तैयार कराया जा रहा है। तीनों आवासीय योजनाओं में आवासीय भूखंड के अलावा 50 से 60 भूखंड व्यावसायिक भूखंड बेचे जाएंगे।