विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जल निकासी के लिए काटे जा रहे चौराहों पर बने टेबलटॉप, प्रयागराज में जलभराव की समस्या दूर करने का प्रयास

By Birendra Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 30 Aug 2026 02:17 PM (IST)

प्रयागराज में मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए चौराहों पर बने टेबलटॉप के किनारों को काटा ...और पढ़ें

प्रयागराज के चौराहे पर बना टेबलटॉप। जागरण आर्काइव

प्रयागराज के चौराहे पर बना टेबलटॉप। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. शहर के कई चौराहों के पास बनाए गए टेबलटॉप को किनारे से काटने का काम शुरू

  2. जिन चौराहों पर टेबलटॉप के कारण पानी की निकासी प्रभावित हो रही है, काटा जाएगा

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। इस बार मानसून संगम नगरी के लिए अधिक मेहरबान है। जुलाई के बाद अगस्त में जमकर बारिश हुई। झमाझम बारिश के कारण शहर के कई मुहल्लों की सड़कों और गलियों में जलभराव की समस्या अक्सर हो जा रही है। अब इससे निजात दिलाने की तैयारी भी तेज है।

शहर के प्रमुख चौराहों पर वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने के लिए बनाए गए टेबलटॉप जल निकासी में बाधा बन रहे हैं। बारिश के दौरान इन टेबलटॉप के आस-पास पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।

इसे देखते हुए अब टेबलटॉप को किनारे से काटकर जल निकासी का रास्ता बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। मेडिकल चौराहा, सिविल लाइंस स्थित हनुमत निकेतन चौराहे के पास बनाए गए टेबलटॉ को किनारे से काटने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके जरिए बारिश का पानी सड़क से नाले की ओर पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।

अधिकारियों के मुताबिक, जिन अन्य चौराहों पर टेबलटाप के कारण पानी की निकासी प्रभावित हो रही है, वहां भी इसी तरह आवश्यकतानुसार कटिंग कराई जाएगी। इससे बारिश के दौरान चौराहों पर जलभराव कम करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज: फाफामऊ सिक्सलेन पुल की धीमी प्रगति पर परियोजना निदेशक से स्पष्टीकरण, DM ने दिखाई सख्ती

यह भी पढ़ें- UP में 497 प्रधानाचार्यों की नियुक्ति का रास्ता साफ एडेड माध्यमिक स्कूलों में जल्द ग्रहण करेंगे कार्यभार